उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया, स्पेशल स्टोरी

PM Kisan Nidhi: पीएम मोदी ने जारी की 22वीं किस्त, आपको मिले या नहीं? ऐसे करें चेक

PM Kisan Nidhi: पीएम मोदी ने जारी की 22वीं किस्त, आपको मिले या नहीं? ऐसे करें चेक

PM Kisan Nidhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के 9.32 करोड़ पात्र किसानों के बैंक खाते में पीएम किसान की 22वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। पीएम मोदी ने असम दौरे पर गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किसानों के बैंक खाते में 18,640 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ट्रांसफर की, जो धीरे-धीरे सभी पात्र किसानों के बैंक खातों में पहुंच जाएगी। अगर आप भी पीएम किसान योजना के तहत आते हैं तो आपके बैंक खाते में जल्द ही 22वीं किस्त के 2000 रुपये पहुंच जाएंगे। बैंक खाते में पैसा आते ही आपके बैंक द्वारा एक मैसेज कर इसकी जानकारी दे दी जाती है।

खाते में पैसे आते ही जाएगा बैंक का मैसेज

अगर आपके पास बैंक का मैसेज नहीं आता है तो आप अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर पता लगा सकते हैं कि आपके खाते में पीएम किसान की 22वीं किस्त के 2000 रुपये आए हैं या नहीं। बताते चलें कि पीएम किसान योजना में बने रहने के लिए eKYC कराना अनिवार्य है। इसके अलावा, आपकी फार्मर आईडी भी होनी चाहिए। अगर आपने eKYC करा रखा है और फार्मर आईडी भी बनी हुई है तो आपके बैंक खाते में 2000 रुपये आ जाएंगे। इसके अलावा, आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लाभार्थियों की लिस्ट में अपना नाम भी चेक कर सकते हैं। इस लिस्ट में जिन लोगों के नाम होते हैं, उन सभी के बैंक खातों में पीएम किसान के पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। अगर इस लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आपके बैंक खाते में पीएम किसान योजना के पैसे नहीं आएंगे।

लाभार्थियों की लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।

  • होम पेज पर आपको FARMERS CORNER के नीचे BENEFICIARY LIST वाले बॉक्स पर क्लिक करना है।

  • अब आपको अपने राज्य, जिले, उप-जिले, ब्लॉक और गांव का नाम डालकर GET REPORT पर क्लिक करना है।

  • GET REPORT पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर पूरी लिस्ट आ जाएगी। अगर इस लिस्ट में आपका नाम उपस्थित है तो आपके बैंक खाते में पीएम किसान के 2000 रुपये आ जाएंगे। अगर इस लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आपके बैंक खाते में पीएम किसान योजना के पैसे नहीं आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *