उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

Petrol Price: महंगाई की मार पड़ने वाली है… केन्द्र पर कांग्रेस का निशाना

Petrol Price: महंगाई की मार पड़ने वाली है... केन्द्र पर कांग्रेस का निशाना

Petrol Price: कांग्रेस ने प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। विपक्षी पार्टी ने कहा कि जनता पर महंगाई की जबरदस्त मार पड़ने वाली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस ने लिखा, ‘महंगाई मैन’ मोदी का हंटर फिर चला। प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपए महंगा कर दिया गया।  जहां लोग पहले ही गैस की किल्लत से परेशान हैं, वहीं अब उनसे पेट्रोल पर भी वसूली की जाएगी। इसके बाद एक दूसरे एक्स पोस्ट में कांग्रेस ने लिखा, ‘महंगाई मैन’ ने दिया एक और झटका। पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी 22 रुपए महंगा हुआ। इसका मतलब है- आप पर महंगाई की जबरदस्त मार पड़ने वाली है।

बता दें की तेल विपणन कंपनियों ने भारत में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है, जिससे विशेष ईंधन का उपयोग करने वाले ग्राहकों पर असर पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 20 मार्च 2026 से प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में दो रुपये से लेकर 2.3 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फैसला मुख्य रूप से पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक ईंधन बाजारों पर इसके बढ़ते असर के कारण लिया गया है। हालांकि, आम उपभोक्ताओं के लिए यह एक बड़ी राहत की बात है कि नियमित (रेगुलर) पेट्रोल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *