मनोरंजन, सोशल मीडिया, स्पेशल स्टोरी

जल्द बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की कहानी, जानिए फुल अपडेट

जल्द बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की कहानी, जानिए फुल अपडेट

Film on Operation Sindoor: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर और धुरंधर 2 को लोगों ने खूब प्यार दिया है और फिल्म के दोनों पार्ट्स सुपरहिट रहे हैं। अब एक बार फिर पाकिस्तान के आंतकी चेहरे को बेनकाब होते हुए पर्दे पर देखा जाने वाला है। डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्रि, जिन्होंने इससे पहले कश्मीर फाइल्स बनाई थी, ने इसकी पुष्टि कर दी है। फिल्म की कहानी ऑपरेशन सिंदूर पर बनी है जो भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर मौजूद आतंक के ठिकानों को तबाह करने के लिए चलाया था। डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। फिल्म की कहानी ऑपरेशन सिंदूर को बड़े पर्दे पर बयां करने वाली है। साथ ही इस फिल्म को टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार प्रोड्यूस करने वाले हैं।

डायरेक्टर विवेक ने इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, ‘भूषण कुमार और मैंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए हाथ मिलाया है। एक ऐसी कहानी जिसने उपमहाद्वीप में सुरक्षा की परिभाषा बदल दी और पाकिस्तान के परमाणु धोखे का पर्दाफाश किया। यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ‘टाइनी’ ढिल्लों की किताब ‘ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान’ पर आधारित है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद की घटनाओं पर आधारित और भारतीय सशस्त्र बलों की विभिन्न शाखाओं के सहयोग से किए गए व्यापक जमीनी शोध पर आधारित, यह कहानी वास्तविकता से प्रेरित है। शोर मचाने के लिए नहीं, बल्कि सच्चाई का सामना करने के लिए: तथ्यों, स्पष्टता और सिनेमा के जादू के साथ।’

जल्द बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की कहानी, जानिए फुल अपडेट

जल्द फाइनल होगी स्टारकास्ट

फिल्म की कहानी और इसकी प्लानिंग हो चुकी है लेकिन अभी तक इसकी स्टारकास्ट को लेकर कोई बात सामने नहीं आई है। विवेक अग्निहोत्री एक अलग शैली के डायरेक्टर हैं और इससे पहले कई बेहतरीन कहानियां भी कह चुके हैं। द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर उन्होंने खूब तारीफें बटोरी थीं और कश्मीर में हुए कश्मीर पंडितों के नरसंहार की क्रूर कहानी पर्दे पर पेश की थी। अब ऑपरेशन सिंदूर की कहानी को भी विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्टर करने का फैसला लिया है। ऑपरेशन सिंदूर उस आतंकी हमले के बाद किया गया था जब पाकिस्तान के आतंकियों ने पहलगाम घाटी में पर्यटकों पर हमला कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *