उत्तर प्रदेश, राजनीति

रामनवमी पर सीएम योगी ने कन्याओं के पांव धोए, चुनरी ओढ़ाई; बच्ची ने गिफ्ट किया बुलडोजर

रामनवमी पर सीएम योगी ने कन्याओं के पांव धोए, चुनरी ओढ़ाई; बच्ची ने गिफ्ट किया बुलडोजर

लखनऊ: रामनवमी के अवसर पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार सुबह 11 बजे गोरखपुर में कन्या पूजन किया। गोरखनाथ मंदिर में उन्होंने कन्याओं के पांव पखारे और विधि-विधान से पूजन किया। बच्चियों को चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। फिर सभी को अपने हाथों से भोजन परोसा। दुर्गा सप्तशती के मंत्रोच्चार के बीच उनके माथे पर रोली, चंदन, दही, अक्षत और दूब (दुर्वा) का तिलक लगाया। माला पहनाकर उपहार और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया।

इससे पहले, सीएम योगी को पांच साल की बच्ची ने बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया। उन्‍होंने बच्ची के साथ बुलडोजर पकड़कर फोटो खिंचवाई। फिर बच्ची को वापस लौटाते हुए कहा कि अब इसे ले जाओ। मन लगाकर पढ़ाई करना। बच्ची का नाम यशस्विनी है। वह परिवार के साथ कानपुर से गोरखनाथ मंदिर आई थी। सीएम ने इसके भी पांव पखारे।

जनता दर्शन में सुनीं 200 लोगों की समस्‍याएं

आज सुबह करीब 9 बजे योगी ने जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। परिजनों के साथ आए बच्चों को प्यार-दुलार किया। चॉकलेट दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दो टूक कहा- गुंडागर्दी करने वालों को उठाकर बंद करो। किसी मुकदमे में जमानत पर छूटने के बाद आरोपी अगर वादी को धमका रहा हो तो जमानत रद्द कराने की कार्रवाई की जाए।

वहीं, गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए लोगों को आश्वासन दिया। सीएम ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। अस्पताल से इलाज का इस्टीमेट मिलते ही सरकार धन उपलब्ध करा देगी। इस दौरान परिवार के साथ आए बच्चों को दुलारा और चॉकलेट दिए।

5 साल की बच्ची ने रामनवमी पर सीएम को बुलडोजर गिफ्ट किया

मुख्‍यमंत्री योगी को 5 साल की बच्ची ने बुलडोजर गिफ्ट किया। इसके बाद बुलडोजर टॉय के साथ योगी ने बच्ची के साथ फोटो खिंचवाई। उन्होंने कहा कि दे दिया, अब इसे ले जाओ। मन लगाकर पढ़ाई करना। बच्ची का नाम यशस्विनी है। वह शुक्रवार को रामनवमी पर परिवार के साथ कानपुर से गोरखनाथ मंदिर घूमने आई थी।

CM योगी की दो टूक- गुंडागर्दी करने वालों को उठाकर बंद करो

मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्या सुनीं। इस दौरान कमजोर वर्ग के लोगों को दबंगों की ओर डराने, धमकाने की शिकायत पर योगी ने पुलिस अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा कि गुंडागर्दी करने वालों को उठाकर बंद करो। किसी मुकदमे में अगर कोई अभियुक्त जमानत पर छूटने के बाद वादी को धमका रहा हो तो जमानत निरस्त कराने की कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *