उत्तर प्रदेश, राजनीति

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर सीएम योगी ने किया फ्लैग पिन और स्मारिका का विमोचन

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर सीएम योगी ने किया फ्लैग पिन और स्मारिका का विमोचन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार (07 दिसंबर) को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के मौके पर अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्‍होंने ‘फ्लैग पिन’ और ‘स्मारिका’ (स्मृति चिन्ह) का विमोचन किया।

मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा, ‘यह दिवस देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर जवानों को नमन करने और उनके परिवारों के कल्याण तथा सम्मान के प्रति पूरे राष्ट्र की प्रतिबद्धता को दोहराने का प्रतीक है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमें अपने सैनिकों और उनके आश्रितों के प्रति हमेशा आभारी रहना चाहिए और उनके सहयोग के लिए योगदान देना चाहिए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *