उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया, स्पेशल स्टोरी

New Year 2026: राष्ट्रपति-पीएम समेत राहुल-अखिलेश ने दीं नव वर्ष की शुभकामनाएं

New Year 2026: राष्ट्रपति-पीएम समेत राहुल-अखिलेश ने दीं नव वर्ष की शुभकामनाएं

New Year 2026: देशभर में नववर्ष 2026 का स्वागत उल्लास और उम्मीदों के साथ किया जा रहा है। लोग एक दूसरे को बधाई देकर नए साल का स्वागत कर रहे हैं। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत देशभर के कई नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। सभी लोगों ने खुशहाली, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और प्रगति का संदेश दिया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नव वर्ष के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, नया साल सकारात्मक बदलावों के साथ आत्मचिंतन और नए संकल्पों का भी अवसर है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल 2026 की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला साल सभी के लिए अच्छा स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता लेकर आए। प्रधानमंत्री ने कामों में सफलता और जीवन में संतुष्टि की कामना करते हुए समाज में शांति और खुशहाली की प्रार्थना भी की।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में लिखा ‘आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलताएं लेकर आए। Wishing everyone a very Happy New Year 2026!’

मल्लिकार्जुन खरगे ने की ये अपील

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नववर्ष को लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण से जोड़ते हुए नागरिकों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि नया साल कमजोर वर्गों के अधिकारों काम का अधिकार, वोट का अधिकार और गरिमा के साथ जीवन जीने के अधिकार की रक्षा के लिए जन आंदोलन बने। खरगे ने युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की समृद्धि और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को सम्मान दिलाने को साझा संकल्प बताया।

सपा प्रमुख ने दिया ये सन्देश

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने संदेश में मानवता, प्रेम और सामाजिक न्याय पर जोर दिया। उन्होंने नववर्ष को उन सभी ‘पीडीए प्रहरी’ को समर्पित किया, जो लोकतंत्र और संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने समानता, सम्मान और सौहार्द को मजबूत करने के संकल्प के साथ नए साल की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *