उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, देश-दुनिया, राजनीति

भाजपा का ‘नबीन’ अध्याय, पीएम मोदी की मौजूदगी में बने 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष

भाजपा का 'नबीन' अध्याय, पीएम मोदी की मौजूदगी में बने 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष

नई दिल्‍ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन के नाम का ऐलान मंगलवार को पार्टी कार्यालय में कर दिया गया है। नितिन के नाम का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में किया गया। नितिन नबीन भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित। चुनाव अधिकारी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। पीएम मोदी ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

भाजपा मुख्यालय में मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आदि मौजूद हैं। उनके साथ ही मंच पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नबीन भी मंच पर हैं।

जेपी नड्डा ने कहा– नितिन पार्टी को आगे ले जाएंगे

इस मौके पर पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ‘मैं नितिन जी को शुभकामनाएं देता हूं। अटल जी, कुशाभाऊ की परंपरा को आगे बढ़ाने उन्हें 12वां अध्यक्ष बनाया गया है। नितिन जी बहुत ही छोटी उम्र में 5 बार विधायक रह चुके हैं। आपने सारे देश को समझा है। ऐसे नौजवान अध्यक्ष के रूप में आपने कार्यभार संभाला है। आपको बधाई। आप पार्टी को तेज गति से आगे ले जाएंगे। इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं क्योंकि आप सभी ने पार्टी को चलाने के लिए मेरे साथ मिलकर काम किया। मुझे ताकत दी। जमीनी स्तर पर जो सहयोग उसका धन्यवाद।’

आज सुबह नवीन दिल्ली में भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और झंडेवाला मंदिर गए और माथा टेका। 45 साल के नबीन पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। उनसे पहले अमित शाह 49 साल की उम्र में पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट चुने गए थे। बता दें कि भाजपा मुख्यालय में सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव हुए थे। किसी और उम्मीदवार का नामांकन न आने से नबीन निर्विरोध चुने गए। नितिन को 14 दिसंबर, 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *