नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार के लिए पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, कर्नाटक, केरल, असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
शनिवार को रुद्रप्रयाग में रात भर से जारी बारिश के कारण 1600 से अधिक चारधाम तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बारिश के कारण पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिर गए और गौरीकुंड के पास केदारनाथ जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया। अभी भी 700 तीर्थयात्रियों को निकालने की प्रक्रिया जारी है।
ओडिशा में हाई अलर्ट
इधर, ओडिशा सरकार ने शनिवार को बालासोर, भद्रक और जाजपुर के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा है। कई नदियां उफान पर हैं, इसलिए निचले इलाकों से लोगों को निकालने को कहा गया है। जलाका और बैतरणी नदी का जलस्तर पहले ही खतरे के निशान को पार कर चुका है, जबकि बालासोर में सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
दक्षिणी राज्य केरल में अगले 5 दिन तक बारिश जारी रहने की संभावना है। साथ ही रविवार तक 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। तेज हवाओं और समुद्र में उथल-पुथल के कारण 30 जुलाई तक केरल-कर्नाटक-लक्षद्वीप तटों पर मछली पकड़ने से मना किया गया है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में भी 29 जुलाई तक चार जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
ओडिशा के भद्रक में बैतरणी नदी खतरे के निशान के पार
ओडिशा के भद्रक में बैतरणी नदी अखुआपाड़ा में खतरे के निशान को पार कर गई है। जाजपुर तथा भद्रक जिलों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।
#WATCH | Bhadrak, Odisha | The Baitarani River has crossed the danger mark at Akhuapada, and a flood warning has been issued for Jajpur and Bhadrak districts. (26.07) pic.twitter.com/hHNQAwZtqD
— ANI (@ANI) July 26, 2025
महाराष्ट्र में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है
https://twitter.com/ANI/status/1949286855607988473