मुरादाबाद: जिले के मैनाठेर थाना क्षेत्र में एक हादसे से मातम छा गया। यहां दो युवतियों और एक किशोर की झील में डूबकर मौत हो गई। तीनों सुबह मजदूरी के लिए खेत पर धान रोपने गए थे। काम खत्म होने के बाद शाम को नहाने के लिए झील में गए थे। जब दोनों युवतियां डूबने लगीं तो उन्हें बचाने के लिए कूदे किशोर की भी डूबने से मौत हो गई। गुरेर और महमूदपुर पट्टी गांव में हुए हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांव वालों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों शव झील से निकाले।
गुरेर निवासी अकबर की बेटी सानिया (20) और सलीम की बेटी आशिया (19) के साथ महमूदपुर पट्टी निवासी सलाम का बेटा शहजान (17) गुरुवार सुबह मजदूरी करने निकले थे। तीनों महमूदपुर पट्टी के ही रहने वाले शमीम के खेत पर धान रोपने का काम कर रहे थे। शाम करीब पांच बजे सानिया और आशिया शमीम के खेत में स्थित झील पर नहाने चली गई और डूबने लगीं। किशोर शहजान उन्हें बचाने के लिए झील में कूद गया। झील की गहराई अधिक थी कि तीनों ही उसमें समा गए।
इस हादसे की सूचना मिलते गांव वालों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी ने तलाश शुरू की। गांव के लोग और किसान कड़ी मशक्कत के बाद सानिया और आशिया को झील से निकालकर पास के अस्पताल ले गाए, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने विधिक कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंपे।