उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

Mirzapur: कालका मेल की चपेट में आकर छह श्रद्धालुओं की मौत; सीएम व मंत्री ने जताया शोक

Mirzapur: कालका मेल की चपेट में आकर छह श्रद्धालुओं की मौत; सीएम व मंत्री ने जताया शोक

Mirzapur: यूपी के मिर्जापुर में बुधवार की सुबह दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। रेलवे स्टेशन चुनार पर ट्रेन से उतरकर लाइन पार करते समय कालका मेल की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने शवों को रेलवे लाइन से हटवाकर किसी तरह से शिनाख्त कराया। रेलवे स्टेशन चुनार पर सुबह सवा नौ बजे यात्री गोमो प्रयागराज एक्सप्रेस से उतरकर गलत दिशा से लाइन पार कर रहे थे। उसी समय प्लेटफॉर्म नंबर तीन से गुजर रही कालका मेल की चपेट में आ गए। सभी यात्री कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए आ रहे थे।

सीएम योगी ने लिया हादसे का संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

हादसे को लेकर मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जताया शोक

कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल ने हादसे को लेकर शोक जताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘आज संसदीय क्षेत्र मीरजापुर के चुनार रेलवे स्टेशन की हृदय विदारक घटना से मन बहुत व्यथित है। जिले के अधिकारियों को तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने तथा घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देशित किया है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतृप्त परिजनों के साथ हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *