उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, देश-दुनिया, राजनीति

यूपी में पारा 4.5°C, दिल्ली में 500 फ्लाइट लेट; कोहरे में गाड़ी चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

यूपी में पारा 4.5°C, दिल्ली में 500 फ्लाइट लेट; कोहरे में गाड़ी चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

नई दिल्‍ली: उत्‍तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पड़ाहों पर बर्फबारी के चलते मैदानी राज्यों में तेज ठंड पड़ रही है। मध्य प्रदेश में सोमवार रात 25 शहरों का तापमान 10° सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड हुआ। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री पहुंच गया।

उत्तर प्रदेश में 26 जिले शिमला से ज्यादा ठंडे रहे। बाराबंकी में सोमवार रात पारा 4.5°C दर्ज हुआ। इटावा, शाहजहांपुर, कानपुर और बुलंदशहर में 7 डिग्री से कम तापमान रहा। 48 घंटे में सर्दी से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। 9 शहरों में 8वीं तक के स्कूल आज बंद किए गए हैं।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

उत्तराखंड के नैनीताल में कल 6°C और हिमाचल के शिमला में 11°C पारा रिकॉर्ड हुआ। जम्मू के पहाड़ी इलाकों में दो दिनों से बर्फबारी का दौर जारी है। इसके कारण रात के तापमान में गिरावट आई है। गुलमर्ग का तापमान -2.0°C रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, दिल्ली में कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही। इसके कारण IGI एयरपोर्ट पर 500 से ज्यादा फ्लाइट देरी से ऑपरेट हुईं। साथ ही 14 फ्लाइट कैंसिल की गईं, जिसमें 6 आने वाली और 8 जाने वाली फ्लाइट शामिल थीं। इनमें कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट भी थीं।

इन राज्‍यों में आज कोहरा

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा।

राज्यों में अगले 3 दिन के मौसम का हाल

  • 24 दिसंबर: पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा रहने की आशंका। विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कोल्ड वेव और तेज सर्दी जारी रहने की संभावना, बर्फबारी-बारिश के आसार।।
  • 25 दिसंबर: पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार में सुबह और देर रात बहुत घना कोहरा छाने की संभावना। मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी घने कोहरे के हालात बन सकते हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में ठंड और कोहरे का असर बना रहेगा।
  • 26 दिसंबर: पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ में घना से बहुत घना कोहरा बने रहने की संभावना। सुबह के समय हाईवे, रेल और उड़ानों पर असर पड़ सकता है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तेज सर्दी और शीतलहर की स्थिति जारी। पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी-बारिश से ठंड और बढ़ सकती है।

कोहरे में ड्राइविंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • लाइट्स का सही प्रयोग: कोहरे में पार्किंग लाइट और हेडलाइट चालू रखें। संभव हो तो फॉग लैंप का उपयोग करें।
  • हॉर्न का इस्तेमाल: चौराहों या क्रॉसिंग पर लंबे हॉर्न बजाएं ताकि दूसरी तरफ से आ रहे वाहन सतर्क रहें।
  • साइकिल सवार: अगर आप साइकिल से चल रहे हैं, तो सामने लाल रोशनी वाली टॉर्च और पीछे रिफ्लेक्टर/टेल लाइट जरूर दुरुस्त रखें।
  • हेलमेट और चश्मा: कोहरे में चश्मे पर भाप जम सकती है, जिससे एक्सीडेंट का खतरा रहता है। बाइक सवार हेलमेट का फ्रंट ग्लास (वाइजर) हटाकर ही चलें।
  • कंट्रोल्ड स्पीड: कोहरे का डेंसिटी अचानक बदल सकता है, इसलिए गाड़ी हमेशा नियंत्रित गति में ही चलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *