उत्तर प्रदेश, धर्म-कर्म, राजनीति

Lucknow: दिखा रमजान का चांद, रोजा कल से

Lucknow: दिखा रमजान का चांद, रोजा कल से

Lucknow: लखनऊ में बुधवार को रमजान का चांद नजर आया। पहला रोजा गुरुवार को होगा। मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद सैफ अब्बास नकवी ने बताया कि 19 फरवरी को पहला रोजा होगा। कमेटी ने इबादत, रोजा और दुआओं का एहतमाम करने की अपील की है। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद ने कहा- आज बुधवार को सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज पढ़ी जाएगी। चांद नजर आने के बाद लोग एक दूसरे को रमजान के महीने की मुबारकबाद दे रहे हैं। आज शहर की तमाम मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की जाएगी। देर रात तक होने वाली तरावीह की नमाज में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *