उत्तर प्रदेश, एजुकेशन, राजनीति, सोशल मीडिया

Lucknow: पल्लवी पटेल ने निकाला पैदल मार्च, पुलिस से हुई झड़प; जानिए पूरा मामला

Lucknow: पल्लवी पटेल ने निकाला पैदल मार्च, पुलिस से हुई झड़प; जानिए पूरा मामला

Lucknow: लखनऊ में पुलिस और अपना दल कमेरावादी की विधायक पल्लवी पटेल के बीच झड़प हो गई। पल्लवी यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026 के समर्थन में पैदल मार्च निकाल रही थीं। वह आईटी चौराहे से निकलीं और उन्हें विधानसभा तक जाना था। मार्च जब रिजर्व पुलिस लाइन के पास से गुजरने लगा तो पुलिस ने पल्लवी पटेल को रोक दिया। बैरिकेडिंग की गई थी। पल्लवी ने इस पर चढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने रोका। इस दौरान पुलिस और पल्लवी के बीच झड़प हो गई। इसके बाद वो सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं। पुलिस काफी देर तक समझाती रही लेकिन पल्लवी वहां से हटने को तैयार नहीं हुईं। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान सबको गाड़ियों में बैठा दिया गया, लेकिन पल्लवी सड़क पर बैठ गईं।

पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी

इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी देर की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने पल्लवी पटेल सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। आईटी चौराहे और आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित रहा। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं, प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार पर मांगों को अनसुना करने का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *