Lucknow News: कैसरबाग में मछली मंडी पर पीपल का पेड़ गिर पड़ा। घटना से हड़कंप मच गया। पेड़ के नीचे दुकान में बैठे पांच लोग दब गए। पुलिसकर्मियों ने दमकलकर्मियों के साथ मिलकर घायलों को निकाला। मगर इनमें से एक की मौत हो गई। मछली मंडी में लाला सोनकर परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे लाल के मकान में लगा भारी भरकम पीपल का पेड़ मछली मंडी पर गिर पड़ा। मंडी में जानकीपुरम निवासी रामू व अन्य चार लोग भाग न सके और पेड़ के नीचे दब गए।
घटना की जानकारी दमकल और पुलिस को दी गई। लोगों ने घायलों को निकालने की कोशिश की। इस बीच पहुंचे दमकलकर्मियों ने सभी को बाहर निकाल लिया। हादसे में रामू की मौत हो गई।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व महापौर पहुंचीं
मामले की जानकारी पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, कुछ देर बार महापौर सुषमा खर्कवाल भी पहुंची। मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं और पेड़ हटाने का प्रयास किया जा रहा था। उप मुख्यमंत्री ने घायलों का बलरामपुर अस्पताल में हालचाल लिया।
घायलों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है
हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। चार मरीज बलरामपुर अस्पताल में भर्ती हैं। चारों खतरे से बाहर हैं। कैसरबाग हादसे में त्रिवेणी नगर के राम चरन के बेटे रामू (60) को बलरामपुर इमरजेंसी में लाया गया था। डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया है। वहीं, रिजवान (22), शोएब (22), अभिषेक (32) व मो. अरमान (30) अस्पताल में भर्ती हैं। खतरे से बाहर हैं।