उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

Lucknow News: नगर निगम ने निकाली गई तिरंगा यात्रा, महापौर ने जनता को कहा धन्यवाद

Lucknow News: नगर निगम ने निकाली गई तिरंगा यात्रा, महापौर ने जनता को कहा धन्यवाद

Lucknow News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में लखनऊ को देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में नगर निगम लखनऊ द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया। इस आयोजन का उद्देश्य लखनऊ की जनता को स्वच्छता अभियान में उनके योगदान के लिए आभार प्रकट करना था। तिरंगा यात्रा प्रातः 7 बजे नगर निगम मुख्यालय से शुरू हुई और मेफेयर चौराहा, हजरतगंज चौराहा होते हुए भाजपा मुख्यालय से वापस नगर निगम परिसर में संपन्न हुई।

Lucknow News: नगर निगम ने निकाली गई तिरंगा यात्रा, महापौर ने जनता को कहा धन्यवाद

स्वच्छता की दिशा में आदर्श शहर बना लखनऊ: महापौर

यात्रा के दौरान महापौर ने हजरतगंज चौराहे पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण कर स्वच्छता, एकता और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। महापौर ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा, यह उपलब्धि लखनऊ के हर नागरिक, सफाई मित्र और नगर निगम के हर कर्मचारी की है। आप सभी ने मिलकर लखनऊ को स्वच्छता की दिशा में एक आदर्श शहर बनाया है।

तिरंगा यात्रा में इनकी रही उपस्थिति

यात्रा में नगर निगम के सभी पार्षद, नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, अरुण कुमार गुप्त, डॉ. अरविंद कुमार राव, जीएम जलकल कुलदीप सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह आदि शामिल रहे। तिरंगा यात्रा में एलएसए (लखनऊ स्वच्छता अभियान) एवं लायन एनवायरो (LSG) के अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाई मित्र भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। इसके साथ-साथ अमीनाबाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं, और लखनऊ की आम जनता ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ भागीदारी निभाई।

Lucknow News: नगर निगम ने निकाली गई तिरंगा यात्रा, महापौर ने जनता को कहा धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *