उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

Lucknow: बोले दयाशंकर सिंह- विकसित भारत के सपने को साकार करने में परिवहन विभाग महत्वपूर्ण योगदान देगा

Lucknow: बोले दयाशंकर सिंह- विकसित भारत के सपने को साकार करने में परिवहन विभाग महत्वपूर्ण योगदान देगा

Lucknow News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रूप में प्रदेश को बेहतर नेतृत्व मिला है, ऐसे में 2047 तक विकसित भारत का सपना जरूर साकार होगा। परिवहन विभाग इस कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने को तैयार है। परिवहन निगम ने अपने बेड़े में आमूल चूल परिवर्तन किया है। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स क्षमता को अनलॉक करना विषय पर आयोजित कांफ्रेंस में यह बातें कहीं। परिवहन मंत्री ने कहा कि सभी स्टेकहोल्डर विभाग जैसे पीडब्ल्यूडी, रेलवे, सिविल एविएशन, ट्रैफिक आदि जो परिवहन से संबंधित हैं आज एक महत्वपूर्ण परिचर्चा करने के लिए मंच साझा कर रहे हैं। जिसमें 2047 में उस समय परिवहन कैसा हो सड़के कैसी हों, भारत के विकास में उत्तर प्रदेश का योगदान क्या हो इत्यादि विषयों पर चर्चा हो रही है।

2047 तक भारत को विकसित बनाना ही हमारा लक्ष्य

मंत्री ने बताया, परिवहन निगम द्वारा आज एयरपोर्ट की तर्ज पर बस अड्डे का विकास किया जा रहा है, जहां लोगों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मुहैया होंगी। उक्त स्टेशनों पर होटल, दुकान, मॉल जैसी बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। परिवहन सेवाएं और कैसे बेहतर हो, लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी दे सकें, इस विषय पर चर्चा हो रही है। एयरपोर्ट, रेलवे, रोडवेज सब आपस में लिंक हो, साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू रूप से गतिमान रहे इत्यादि विषय पर चर्चा हो रही है। जहां भी कमियां हैं उसको दूर करते हुए 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में परिवहन विभाग अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *