उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

Lucknow: ऐशबाग रामलीला मैदान का वापस लाया जाएगा प्राचीन गौरव

Lucknow: ऐशबाग रामलीला मैदान का वापस लाया जाएगा प्राचीन गौरव
  • लखनऊ के सार्वजनिक रामलीला स्थलों के विकास जीर्णोद्वार तथा सौंदर्यीकरण हेतु संस्कृति विभाग द्वारा 4363.68 लाख रूपये की लागत की आठ नवीन परियोजनाएं स्वीकृत

Lucknow: उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा सार्वजनिक रामलीला मैदानों, स्थलों के विकास जीर्णोद्वारा तथा सौंदर्यीकरण के लिए 4363.68 लाख रूपये की लागत की आठ नवीन परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से राजधानी के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रामलीला मैदानों आदि का जीर्णोद्वार एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। स्वीकृत धनराशि से निर्माण कार्य धरातल पर उतारने के लिए वित्तीय स्वीकृतियां भी जारी कर दी गई है। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए गए है कि स्वीकृत धनराशि से चिन्हित कार्यों को मानक और गुणवत्ता के साथ पूरा करें। यह जानकारी उप्र के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र मोहनलालगंज के ग्राम सिसेंडी में रामलीला मैदान के बाउण्ड्रीवाल के निर्माण के लिए 56 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृति कर दी गई है। इसी प्रकार मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हिलगी में रामलीला मैदान की बाउण्ड्रीवाल तथा ग्राम बरवलिया में रामलीला मैदान की बाउण्ड्रीवाल के निर्माण हेतु क्रमशः 56 लाख रूपये एवं 60 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ऐशबाग रामलीला मैदान के विकास के लिए 129.60 लाख रूपये के सापेक्ष 11 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

एसएनए और भातखण्डे विवि की भी होगी साजसज्जा

पर्यटन मंत्री ने बताया कि उप्र संगीत नाटक अकादमी परिसर स्थित ओवरहैड वॉटर टैंक की रंगाई-पुताई एवं क्षतिग्रस्त बाउण्ड्रीवाल के मरम्मत के लिए 36.61 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वारों के परिसर की बाउण्ड्रीवाल, आंतरिक साज-सज्जा के लिए 2458.49 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके सापेक्ष आठ करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

जयवीर सिंह ने बताया कि उप्र संस्कृति संग्रहालय और अनुष्ठान केन्द्र में डिजाइन और क्यूरेशन कार्य के लिए 1107.53 लाख रूपये की स्वीकृति धनराशि के सापेक्ष 553.36 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति अनुमोदित की गई है। इसी प्रकार रायउमानाथ बली प्रेक्षागृह एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ के परिसर में फसाड लाइंटिंग के कार्य हेतु 287.49 लाख रूपये की अनुमानत लागत के सापेक्ष 83.09 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *