उत्तर प्रदेश, सोशल मीडिया, हेल्थ

Lucknow: 75 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

Lucknow: 75 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
  • मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने दिया प्रशस्ति पत्र

Lucknow: राजधानी लखनऊ के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 एएनएम, 50 आशा कार्यकर्ताओं एवं पांच आशा संगिनियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. एनबी सिंह ने सभी सम्मानित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आशा कार्यकर्ता और एएनएम स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और प्रसवपूर्व देखभाल जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में आप सभी की भूमिका से ही स्वास्थ्य सूचकांकों में निरंतर सुधार संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि मातृ मृत्यु दर, नवजात, शिशु एवं बाल मृत्यु दर में आई कमी के पीछे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान है।

Lucknow: 75 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा, संचारी एवं गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, लोगों को जागरूक करने तथा स्वास्थ्य सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में आप सभी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभी उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी,  जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी,  जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डीसीपीएम सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Lucknow: 75 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

यह एएनएम की गयीं सम्मानित

  • नगरीय सीएचसी एन.के.रोड से विजेता बोरा एवं राधिका देवी।

  • नगरीय सीएचसी रेड्क्रॉस से गीता देवी एवं ममता यादव।

  • नगरीय सीएचसी सिल्वर जुबली बीना वर्मा एवं प्रियंका सिंह।

  • नगरीय सीएचसी इंदिरा नगर से श्रुतकीर्ति तिवारी एवं शर्मिला।

  • नगरीय सीएचसी गुडम्बा से मानसी दुबे एवं संगीता टम्टा।

  • नगरीय सीएचसी चिनहट से आरती तिवारी और रेखा सिंह।

  • ग्रामीण सीएचसी माल से सरोजिनी कुमारी एवं अनीता कुमारी।

  • ग्रामीण सीएचसी मलिहाबाद से सुनीता वर्मा एवं श्वेता वर्मा।

  • ग्रामीण सीएचसी बक्शी का तालाब से पुष्पा चौधरी एवं पूनम रानी।

  • ग्रामीण सीएचसी इटौंजा से नीलम देवी और अंजलि पाण्डेय।

यह आशा/आशा संगिनी की गयीं सम्मानित

  • नगरीय सीएचसी एनकेरोड से स्वाती श्रीवास्तव, पूनम सिंह, मोना राय,रेनू दीक्षित एवं विमला गुप्ता।

  • नगरीय सीएचसी रेड्क्रॉस से शमा परवीन, उर्मिला, लक्ष्मी गुप्ता, शालिया, एवं मीनू पाल।

  • नगरीय सीएचसी सिल्वर जुबली से विजय लक्ष्मी, रामलली, सुनीता, संगीता एवं खुशबू।

  • नगरीय सीएचसी इंदिरा नगर से रजनी श्रीवास्तव, मीरा प्रजापति, सीमा श्रीवास्तव, शिल्पी सिंह एवं विजय लक्ष्मी सिंह।

  • नगरीय सीएचसी गुडम्बा से प्रेमा, समीमा, चन्द्रकला, सरला और सरला यादव।

  • नगरीय सीएचसी चिनहट से रीता सिंह, सरिता यादव, अमिता देवी, माधवी श्रीवास्तव संगीता और अनीता सिंह(आशा संगिनी)।

  • ग्रामीण  सीएचसी माल से सावित्री देवी, माधुरी देवी, मीरा देवी, रामधुनी, कुसुमा देवी एवं रंजना द्विवेदी(आशा संगिनी)।

  • ग्रामीण सीएचसी मलिहाबाद से साधना पाठक, रोमा, मंजू वर्मा, सुधरमा गौतम, निर्मला एवं रेखा (आशा संगिनी)।

  • ग्रामीण सीएचसी बक्शी का तालाब से राजेश्वरी देवी, मुन्नी देवी, मंजू कुमारी, मंजू सिंह और प्रमिला देवी(आशा संगिनी)।

  • ग्रामीण सीएचसी इटौंजा से कुसुम देवी, राजकुमारी कुसुमा देवी, बिन्देश्वरी देवी, आशा देवी और रेनू सिंह (आशासंगिनी)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *