उत्तर प्रदेश, राजनीति

पंजाब के तरनतारन में लॉ छात्रा की हत्या कर किया सुसाइड, क्लासरूम में सिर में मारी गोली

पंजाब के तरनतारन में लॉ छात्रा की हत्या कर किया सुसाइड, क्लासरूम में सिर में मारी गोली

तरनतारन: पंजाब के तरनतारन स्थित लॉ कॉलेज में सोमवार (09 फरवरी) को छात्र ने क्लासरूम में घुसकर छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने वहीं पर खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मृतक छात्रा संदीप कौर (20) है, वह लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। वहीं, आरोपी छात्र तरनतारन का प्रिंसराज सिंह है, वह भी छात्रा के साथ पढ़ता था। पुलिस ने लॉ कॉलेज को सील कर दिया है, साथ ही हत्या के कारणों की जांच कर रही है। लड़की की मां ने आरोप लगाया कि कॉलेज से उन्हें कहा गया कि छोटा सा झगड़ा हुआ और उनकी बेटी को चोट लगी है। वह कॉलेज पहुंचे तो बेटी मरी पड़ी थी।

पुलिस जांच के मुताबिक मामला एकतरफा प्यार का है। लड़की की सगाई हो चुकी थी, लेकिन लड़का इससे नाराज था और उस पर शादी का दबाव डाल रहा था। पुलिस को ये भी शक है कि युवक ने वेलेंटाइन वीक में 08 फरवरी को छात्रा को प्रपोज किया था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। जब छात्रा राजी नहीं हुई तो छात्र ने ये कदम उठाया।

कॉलेज में बच्चों की कोई सिक्योरिटी नहीं

वारदात के बाद मौके पर पहुंचे पेरेंट्स ने कहा कि बच्चों की यहां कोई सिक्योरिटी ही नहीं है। किसी ने यह चेक नहीं किया कि छात्र पिस्टल लेकर अंदर आ रहा है। फिर मां को घर फोन कर कहा जाता है कि उनकी बेटी का छोटा सा झगड़ा हो गया है। लड़ाई में उसका सिर फट गया है। जब आकर चेक किया, तो लड़की को गोली लगी हुई थी। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि कॉलेज प्रबंधन पर कार्रवाई हो।

हथियार कहां से आया, पुलिस जांच कर रही

ACP जगबीर ने बताया कि लड़की बैंच पर बैठी थी। अभी क्लास शुरू नहीं हुई थी। गोली लगते ही लड़की की मौत हो गई। लड़के ने खुद को भी गोली मार ली, उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी युवक पिस्टल कहां से लाया। पुलिस यह भी चेक कर रही है कि कहीं उसके पिता के पास लाइसेंसी पिस्टल तो नहीं है। अगर ऐसा न हुआ तो फिर यह पिस्टल अवैध हो सकता है। इसके बारे में भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *