उत्तर प्रदेश, राजनीति

‘नशा मुक्त भारत’ संकल्प के तहत बरेली में बड़ी कार्रवाई, ₹15.87 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट

'नशामुक्त भारत' संकल्प के तहत बरेली में बड़ी कार्रवाई, ₹15.87 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट

बरेली: ‘नशा मुक्त भारत’ संकल्प के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और उत्तर प्रदेश पुलिस ने बरेली में बड़ी कार्रवाई की है। जिले में ड्रग डिस्पोजल अभियान के अंतर्गत ₹15.87 करोड़ मूल्य के 3739.345 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। यह विनिष्टीकरण नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और पुलिस महानिरीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश के निर्देशों पर किया गया।

यह कार्रवाई 16 से 30 सितंबर 2025 तक चले विशेष अभियान का हिस्सा थी, जिसमें जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज 47 मामलों से जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। इस अभियान का नेतृत्व एसएसपी अनुराग आर्य की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने किया। कमेटी के अन्य सदस्यों में एसपी अपराध, मनीष चन्द्र सोनकर, सीओ अपराध, गौरव सिंह, और नोडल अधिकारी एसपी उत्तरी, मुकेश चन्द्र मिश्रा शामिल थे।

चार चरणों में कार्रवाई

वर्ष 2025 में बरेली पुलिस द्वारा अब तक चार चरणों में ड्रग डिस्पोजल की कार्रवाई की गई है। इसमें 22 से 29 जनवरी को 481 मामलों में 3764.739 किलोग्राम, 22 अप्रैल को 1 मामले में 20 किलोग्राम, 6 अगस्त को 11 मामलों में 24.415 किलोग्राम और 16 सितंबर को 47 मामलों में 3739.345 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए गए। इन सभी अभियानों को मिलाकर, कुल 540 अभियोगों में 7548.5 किलोग्राम मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया जा चुका है। इनकी कुल अनुमानित बाजार कीमत ₹68 करोड़ 68 लाख 53 हजार 470 रुपये आंकी गई है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *