Jhalawar School Collapse: राजस्थान के झालावाड़ ज़िले में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हुआ. मनोहरथाना ब्लॉक के पिपलोदी गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत गिरी, जिसके बाद दीवार भी ढह गई. इस दर्दनाक हादसे में अब तक चार बच्चों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है.
घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कलेक्टर से फोन पर बात कर राहत और बचाव के काम में तेजी लाने और घायल बच्चों के इलाज की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैं. वहीं झालावाड़ के एसपी ने बताया कि स्कूल की छत गिरने से 3-4 छात्रों की मौत हुई है. कई छात्र घायल हैं.
राहत कार्य में जुटे प्रशासन और स्थानीय लोग
फिलहाल जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है. साथ ही घायल बच्चों को मनोहरथाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) भेजा गया है. वहां पर मौजूद स्थानीय ग्रामीण भी बचाव कार्य में प्रशासन की मदद कर रहे हैं. बता दें कि शुरुआती जानकारी के अनुसार स्कूल भवन की छत जर्जर अवस्था में थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. वहीं भारी बारिश के कारण दीवार में नमी आने से कमजोरी भी स्थानीय लोगों के द्वारा बताए गए कारणों में से एक है.
https://twitter.com/PTI_News/status/1948586779357184105