उत्तर प्रदेश, राजनीति

अपर्णा यादव से मिलने घर पहुंची जया प्रदा, बंद कमरे में घंटों हुई बातचीत

अपर्णा यादव से मिलने घर पहुंची जया प्रदा, बंद कमरे में घंटों हुई बातचीत

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेत्री और मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव से जया प्रदा ने मुलाकात की। रविवार शाम जया, अपर्णा के आवास पहुंचीं। अपर्णा ने माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। जया प्रदा ने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें गले भी लगाया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों के बीच एक घंटे तक बातचीत हुई। किन मुद्दों पर बात हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि जया प्रदा चुनाव से पहले फिर सक्रिय हो सकती हैं। जया प्रदा ने रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भी कई नेताओं से मुलाकात की।

जया प्रदा का राजनीतिक करियर

दरअसल, जया प्रदा ने आंधप्रदेश से राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने सन् 1994 में तेलुगु देशम पार्टी के टिकट से मछलीपट्टनम से लोकसभा चुनाव जीता। साल 2004 में सपा के दिवंगत नेता अमर सिंह जया प्रदा को यूपी लेकर आए। जया प्रदा ने सपा जॉइन की। 2004 और 2009 में रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

इसके बाद साल 2014 में सपा छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर चुनाव लड़ीं, लेकिन हार गईं। फिर साल 2019 में भाजपा जॉइन की। रामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से ही जया प्रदा सक्रिय राजनीति से दूर रही हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *