मनोरंजन

ईरान पर हमले पर जावेद अख्तर बोले- इस बार अमेरिका और इजरायल ने हद पार कर दी है

ईरान पर हमले पर जावेद अख्तर बोले- इस बार अमेरिका और इजरायल ने हद पार कर दी है

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई पर गीतकार और राइटर जावेद अख्तर ने रिएक्‍शन दिया है। उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, “मुझे लगता है कि इस बार ट्रंप और इजराइल ने हद से ज्यादा कदम उठा लिया है। अगर उन्हें इस तरह की हिम्मत दिखाने और इराक की तरह ईरान के साथ भी ऐसा करने की छूट मिल जाती है, तो चीन की दुनिया में पूरी साख खत्म हो जाएगी।”

जावेद अख्‍तर ने आगे लिखा, “नेतन्याहू और ट्रंप ने, बाकी दबंग नेताओं की तरह, हालात को इतना आगे बढ़ा दिया है कि दूसरों के पास मजबूरी में कड़ा और साफ फैसला लेने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।”

ईरान पर हमले पर जावेद अख्तर बोले- इस बार अमेरिका और इजरायल ने हद पार कर दी है

खामेनेई की मौत पर एलनाज नौरोजी ने खुशी जताई

जावेद अख्तर के अलावा एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने भी US-ईरान तनाव को लेकर प्रतिक्रिया दी। खामेनेई की मौत की खबर पर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने खुशी जताई। एलनाज नौरोजी ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “47 साल से जिस खबर का इंतजार कर रहे थे, वो आ गई। खामेनेई मर गया है। भगवान सबसे बड़ा है।”

ईरान पर हमले पर जावेद अख्तर बोले- इस बार अमेरिका और इजरायल ने हद पार कर दी है

एलनाज ने एक अन्य स्टोरी में अली खामेनेई की मौत से जुड़ी खबर शेयर करते हुए थैंक्यू लिखा और खुशी वाले इमोजी भी पोस्ट किए।

ईरान पर हमले पर जावेद अख्तर बोले- इस बार अमेरिका और इजरायल ने हद पार कर दी है

एलनाज महिलाओं के अधिकारों को लेकर मुखर रहीं

एलनाज नौरोजी ने ईरान में महिलाओं के अधिकारों पर खुलकर बात की है। अक्टूबर, 2022 में उन्होंने ईरान की तथाकथित ‘मॉरालिटी पुलिस’ के खिलाफ एक प्रतीकात्मक और विवादास्पद विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे बुर्के से लेकर कई परतों वाले कपड़े उतारती नजर आईं। इस कदम के जरिए उन्होंने यह संदेश दिया कि किसी महिला को क्या पहनना है, इसका फैसला वही स्वयं करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *