उत्तर प्रदेश, राजनीति

बरेली में ‘बस्ती चलो अभियान’ के तहत जनसंवाद, विधायक डीसी वर्मा ने सुनीं जन समस्याएं

बरेली में ‘बस्ती चलो अभियान’ के तहत जनसंवाद, विधायक डीसी वर्मा ने सुनीं जन समस्याएं

बरेली: बीजेपी के “बस्ती चलो अभियान” के तहत शाही मंडल के गांव बुझिया जागीर में एक जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डीसी वर्मा और मंडल अध्यक्ष अनुरोध सिंह ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने गांव पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

जनप्रतिनिधियों ने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं जनप्रतिनिधियों के सामने रखीं। विधायक डीसी वर्मा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

अन्‍य गांवों में भी कर रहे संवाद: अनुरोध सिंह

मंडल अध्यक्ष अनुरोध सिंह ने जानकारी दी कि अभियान के तहत वे केवल बुझिया जागीर ही नहीं, बल्कि शाही मंडल के कई अन्य गांवों में भी पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। इसका लक्ष्य हर बस्ती तक योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ पहुंचाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *