उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, धर्म-कर्म, राजनीति

जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा: गुंडिचा मंदिर पहुंचा बलभद्र का रथ, श्रद्धालुओं की भारी भीड़  

जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा: गुंडिचा मंदिर पहुंचा बलभद्र का रथ, श्रद्धालुओं की भारी भीड़  

पुरी: ओडिशा के पुरी में सालाना जगन्नाथ यात्रा का शनिवार को दूसरा दिन है। आज 10 बजे फिर रथयात्रा शुरू हो गई। तीनों रथ भक्तों ने खींचना शुरू कर दिए हैं और 11.20 बजे भगवान बलभद्र का रथ तालध्वज गुंडिचा मंदिर पहुंच गया है। मुख्य मंदिर से गुंडिचा मंदिर करीब 3 किमी दूर है। ये भगवान की मौसी का घर है। हर साल महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा 9 दिनों तक यहां रहते हैं।

इसके बाद बहुड़ा यात्रा के रूप में अपने मुख्य मंदिर लौट आते हैं। बहुड़ा यात्रा 5 जुलाई को निकलेगी। यात्रा शुक्रवार को शुरू हुई थी। हर साल के मुकाबले डेढ़ गुना (यानी 10 लाख) श्रद्धालु पहुंचे। इससे रथ मार्ग पर इतनी भीड़ हो गई कि तीनों रथों को आगे बढ़ाने में मशक्कत करनी पड़ी। पहले दिन रथ 750 मीटर भी नहीं बढ़ पाए। देर शाम देवी सुभद्रा के रथ के आसपास भीड़ का दबाव बढ़ने से 625 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। कई बेहोश हुए तो कुछ को चोटें आईं।

70 श्रद्धालु अस्‍पताल में भर्ती

प्रशासन के मुताबिक, 70 अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 9 की हालत गंभीर है। कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा, ‘भगवान बलभद्र का रथ मोड़ पर फंसने से देरी हुई। इस कारण देवी सुभद्रा के रथ को मरीचकोट में रोकना पड़ा। सूर्यास्त होने से तीनों रथों को रात 8 बजे रोकने की घोषणा की गई।’

मुख्य मंदिर से 2.6 किमी दूर गुंडिचा मंदिर में 9 दिन ठहरेंगे भगवान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कल सबसे आगे बलभद्र का रथ था। देवी सुभद्रा का रथ 750 मीटर ही आगे बढ़ा। भगवान जगन्नाथ का नंदीघोष रथ मुख्य मंदिर के बाहर ही खड़ा था। वह एक मीटर ही खिसक पाया था। मुख्य मंदिर से शाम 4:08 बजे भगवान बलभद्र के रथ को खींचना शुरू किया था।

तीनों रथों में सबसे पीछे चल रहा है नंदीघोष

भगवान बलभद्र का रथ तालध्वज 11.20 बजे गुंडिचा मंदिर पहुंच गया है। इसके बाद देवी सुभद्रा का दर्पदलन रथ पहुंचेगा। तीनों रथों सबसे पीछे भगवान जगन्नाथ का नंदीघोष रथ चल रहा है।

पुरी रथ यात्रा में 10 लाख से अधिक भक्त पहुंचे हैं। भक्तों की भीड़ की वजह से नंदीघोष, तालध्वज और दर्पदलन रथ रुक-रुककर आगे बढ़ रहे हैं।

रथ यात्रा में हर साल बढ़ती जा रही है भक्तों की भीड़

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *