देश-दुनिया, सोशल मीडिया

शादी के बंधन में बंधें IPS अंशिका और IPS केके बिश्नोई,  देखें तस्वीरें

शादी के बंधन में बंधें IPS अंशिका और IPS केके बिश्नोई,  देखें तस्वीरें

Wedding of IPS K.K. Bishnoi and IPS Anshika Verma: जोधपुर में यूपी कैडर के दो IPS अधिकारी कृष्ण कुमार विश्नोई और अंशिका वर्मा पारंपरिक रीति-रिवाजों से विवाह बंधन में बंध गए.  शादी में दोनों परिवारों के साथ-साथ कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और पुलिस महकमे के बड़े पदाधिकारी शामिल हुए. शादी समारोह में उनका हल्का मजाकिया अंदाज चर्चा का केंद्र रहा, जिससे माहौल खुशनुमा हो गया. शादी का सबसे रोचक पल तब आया जब जयमाला की रस्म शुरू हुई. जैसे ही सजी-धजी दुल्हन अंशिका वर्मा ने वरमाला पहनाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया, दूल्हे राजा केके बिश्नोई ने उन्हें थोड़ा छकाया और पीछे हट गए.  हंसी-ठिठोली के बीच जब अंशिका दोबारा आगे बढ़ीं, तो केके बिश्नोई ने बड़े ही फिल्मी अंदाज में घुटनों पर बैठकर माला पहन ली.  इस अंदाज ने न केवल अंशिका का, बल्कि वहां मौजूद हर मेहमान का दिल जीत लिया.

शादी की रस्मों के दौरान पारंपरिक रस्म पूरे विधि-विधान के साथ निभाई गई. दूल्हे कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई का स्वागत परंपरा के अनुसार किया गया. वरमाला के पश्चात दूल्हा-दुल्हन ने मंच पर मौजूद सभी मेहमानों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया. दोनों ने मुस्कुराते हुए सभी का धन्यवाद किया और बड़ों से आशीर्वाद लिया. परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में यह पल बेहद खास बन गया. IPS किशन कुमार बिश्नोई (2018 बैच) वर्तमान में संभल जिले के पुलिस अधीक्षक हैं, जबकि IPS अंशिका वर्मा (2021 बैच) वर्तमान में बरेली में दक्षिण क्षेत्र की एसपी हैं. दोनों की मुलाकात गोरखपुर में हुई थी और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले KK बिश्नोई अपनी साधारण पृष्ठभूमि और मेहनत के लिए जाने जाते हैं.

 हल्का मजाकिया अंदाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *