उत्तर प्रदेश, राजनीति, स्पोर्ट्स

101 रन से आईनेक्स्ट जनरेशन और 208 रन से एमडीसीए विजयी

101 रन से आईनेक्स्ट जनरेशन और 208 रन से एमडीसीए विजयी

बरेली: श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-6 के आठवें और नौवें मुकाबले में रनों की बारिश और तेज हुई। इन मैचों में जीत का आंकड़ा 200 पार होकर तीन सौ हो गया। आठवें मुकाबले में आईनेक्स्ट जनरेशन ने 227 रन बनाए और जीका इलाहाबाद को 126 रन पर रोक कर 101 रन से जीत हासिल की। वहीं, नौवें मुकाबले में मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एमएसडीए) ने 303 रन बनाए और मनीष शर्मा स्पोर्ट्स फेडरेशन (एमएसएसएफ) दिल्ली को 94 रन पर पैवेलियम पहुंचा 208 रनों के अंतर से जीत अपने नाम की।

जीका इलाहाबाद के खिलाफ 4 चौकों और 4 छक्के की मदद से 29 गेंदों पर आक्रामक अर्धशतक (53 रन) बनाने वाले आईनेक्स्ट जनरेशन बरेली के बल्लेबाज शिवम शर्मा मैन आफ द मैच बने। जबकि एमएसएसएफ) दिल्ली के खिलाफ 53 गेंदों पर शतक (119 रन) बनाने वाले एमडीसीए के हर्ष त्यागी को लगातार दूसरी बार मैन आफ द मैच घोषित किया गया। एसआरएमएस ट्रस्ट के सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के साथ बेहतरीन क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

आईनेक्‍स्‍ट जनरेशन ने बनाए 227 रन

श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्थित एसआरएमएस क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार शाम श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी–20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-6 का आठवां मैच दूधिया रोशनी में आईनेक्स्ट जनरेशन और जीका इलाहाबाद के बीच खेला गया। आईनेक्स्ट जनरेशन ने पहले खेलते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। इसमें इसमे आर्यन जुआल (35 रन, 19 गेंद, 5 चौके, 2 छक्के), आर्यन चौधरी (41 रन, 16 गेंद, 5 चौके, 3 छक्के) और अक्षु बाजवा (25 रन, 9 गेंद, 1 चौका, 3 छक्के), प्रियांशु (37 रन, 30 गेंद, 6 चौके), शिवम शर्मा (53 रन, 29 गेंद, 4 चौके, 4 छक्के) और अमन सिद्दीकी (20 रन, 6 गेंद, 1 चौका, 2 छक्के) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इसके जवाब में जीका इलाहाबाद की टीम 18.4 ओवर में 126 रन ही बना सकी। नतीजा आईनेक्स्ट जनरेशन ने 101 रन से मैच जीत लिया। जीका इलाहाबाद की ओर से चार खिलाड़ी ही दहाई के अंक तक पहुंच सके।

101 रन से आईनेक्स्ट जनरेशन और 208 रन से एमडीसीए विजयी

एमडीसीए ने बनाए 303 रन

टूर्नामेंट का नौवां मैच मंगलवार को ग्रुप-सी की टीम मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एमडीसीए) और मनीष शर्मा स्पोर्ट्स फेडरेशन (एमएसएसएफ) दिल्ली के बीच हुआ। एमडीसीए के कप्तान प्रियम गर्ग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 303 रन का बनाए। इसमें हर्ष त्यागी (119 रन, 53 गेंद, 11 चौके, 9 छक्के), प्रियम गर्ग (51 रन, 26 गेंद, 9 चौके, 1 छक्का), रितुराज (93 रन, 24 गेंद, 4 चौका, 12 छक्के), हर्षदीप (26 रन, 6 गेंद, 4 छक्के) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

303 रन का पीछा करने उतरी एमएसएसएफ की टीम बड़े लक्ष्य के दबाव में 14.1 ओवर में 94 रनों पर सिमट गई। इसमें सबसे ज्यादा 17 रन एक्स्ट्रा के रूप बने और तीन खिलाड़ी ही दहाई के अंक तक पहुंच सके। एमडीसीए के गेंदबाज अंकुर चौहान ने 2.1 ओवर में दस देकर चार विकेट हासिल कर एमएसएसएफ की टीम को बिखेरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नतीजा एमडीसीए ने 208 रन से मैच में शानदार जीत हासिल की। 53 गेंदों पर 119 रन बनाने वाले एमडीसीए के हर्ष त्यागी को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर टूर्नामेंट आयोजन समिति के सचिव डॉ. नितिन सक्सेना और अन्य सदस्य मौजूद रहे।

टूर्नामेंट में 08 अप्रैल के मैच

टूर्नामेंट में बुधवार (08 अप्रैल) को 11वां मैच ग्रुप-सी की मनीष शर्मा स्पोर्ट्स फेडरेशन (एमएसएसएफ) दिल्ली और एसआरएमएस किंग्स के बीच दोपहर दो बजे से और 12वां मैच ग्रुप-डी की टीम तेजस्वी स्पोर्ट्स मेरठ और जीका इलाहाबाद के बीच शाम 6.30 बजे से।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *