हेल्थ

Lucknow News: जागरूकता कार्यक्रम में सर्वाइकल कैंसर के बारे में दी गई जानकारी

Lucknow News: जागरूकता कार्यक्रम में सर्वाइकल कैंसर के बारे में दी गई जानकारी

Lucknow News: लुलु मॉल लखनऊ में कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर संस्थान (KSSSCI) के सहयोग से सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में होने वाले सबसे सामान्य कैंसरों में से एक सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना था। भारत में हर आठ मिनट में एक महिला सर्वाइकल कैंसर से अपनी जान गंवाती है, जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे रोकथाम योग्य और समाप्त किया जा सकने वाला कैंसर घोषित किया है। डब्ल्यूएचओ का लक्ष्य है कि 2030 तक सर्वाइकल कैंसर को समाप्त किया जाए, जिसके लिए आवश्यक है नौ से 26 वर्ष की लड़कियों का टीकाकरण (Vaccination) और 30 से 60 वर्ष की महिलाओं की स्क्रीनिंग (Screening)।

कार्यक्रम को रोचक और सहभागिता-आधारित बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक, क्विज प्रतियोगिता, गेम्स और गिफ्ट वितरण जैसे कई आकर्षक आयोजन किए गए। इस अवसर पर प्रो. एमएल भट्ट (निदेशक, कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर संस्थान), डॉ. सबुही कुरैशी (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, स्त्री रोग ऑन्कोलॉजी विभाग), प्रो. विजेन्द्र कुमार, डॉ. वरुण विजय, तथा डॉ. सौम्या गुप्ता सहित संस्थान के अन्य वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे। इन सभी विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों से संवाद किया, उनके प्रश्नों के उत्तर दिए और नियमित स्क्रीनिंग तथा टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *