स्पोर्ट्स डेस्क: कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी भारत को मिल गई है। बुधवार (26 नवंबर) को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स एग्जीक्यूटिव बोर्ड की बैठक के बाद अहमदाबाद को होस्ट सिटी घोषित किया गया। भारत 15 साल के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) की मेजबानी कर रहा है।
Commonwealth Sports confirms Ahmedabad, India, as host of 2030 Centenary Games
(Source: IOA) pic.twitter.com/LtbybmZQKg
— ANI (@ANI) November 26, 2025
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स काउंसिल की जनरल असेंबली ने आज 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी के लिए भारत की बोली की औपचारिक घोषणा की। यह देश के लिए गर्व की बात है। PM मोदी के नेतृत्व में, पिछले एक दशक में, हमने देश भर के 18 शहरों में 22 बड़े इंटरनेशनल स्पोर्ट्स इवेंट्स होस्ट किए हैं… कॉमनवेल्थ काउंसिल की जनरल असेंबली ने 2030 के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स को मंज़ूरी दे दी है… इतनी बड़ी स्कीम, इतना बड़ा खेल, हमारे देश के युवा एथलीटों को मौके देता है… भारत 2030 में अपना प्रदर्शन दिखाएगा, खासकर जब यह कॉमनवेल्थ गेम्स का 100वां एडिशन होगा।
#WATCH | Delhi: Union Minister Mansukh Mandaviya says, "The Commonwealth Sports Council's General Assembly today formally announced India's bid to host the Commonwealth Games for 2030. This is a matter of pride for the country. Under PM Modi's leadership, over the past decade, we… pic.twitter.com/Wfb7wZe4bd
— ANI (@ANI) November 26, 2025
इससे पहले 2010 में नई दिल्ली इन गेम्स का आयोजन किया गया था। तब भारतीय खिलाड़ियों ने 38 गोल्ड समेत 101 मेडल जीते थे। 20 साल के बाद भारत में कोई मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट होने जा रहा है। इससे पहले 2010 में नई दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन किया गया था। CWG के अलावा, भारत 1951 और 1982 एशियन गेम्स की मेजबानी भी कर चुका है। 2003 में हैदराबाद में एफ्रो-एशियन कप का आयोजन भी हुआ था।
क्यों खास है CWG की मेजबानी?
कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन किसी भी देश के लिए सिर्फ खेल आयोजन नहीं, बल्कि उसकी अंतरराष्ट्रीय छवि, विकास क्षमता, इन्फ्रास्ट्रक्चर और विजन का भी प्रतीक माना जाता है। अब तक ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, कनाडा और न्यूजीलैंड सहित कुल 9 देश इसकी मेजबानी कर चुके हैं। सबसे ज्यादा 5 बार मेजबानी का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है।
ओलिंपिक 2036 की दावेदारी होगी मजबूत
कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिलने से ओलिंपिक गेम्स 2036 की मेजबानी के लिए भारत की दावेदारी मजबूत होगी। भारत 2036 के ओलिंपिक गेम्स की मेजबानी की तैयारी भी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की से इसका ऐलान किया था। पिछले साल नवंबर में भारत ने ओलिंपिक गेम्स-2036 की मेजबानी हासिल करने के लिए दावेदारी पेश की थी।