उत्तर प्रदेश, राजनीति

कोर्ट-जजों के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी, हाईकोर्ट बोला- आरोपी को गिरफ्तार करो

कोर्ट-जजों के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी, हाईकोर्ट बोला- आरोपी को गिरफ्तार करो

प्रयागराज: सोशल मीडिया पर कोर्ट और जज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्‍त हो गया है। कोर्ट के आदेश पर उसके खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। अदालत ने पुलिस को 16 मार्च तक आरोपी को ट्रेस कर कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है।

हाईकोर्ट चौकी प्रभारी विनय कुमार शुक्ला की तहरीर पर कैंट थाने में आरोपी फेसबुक अकाउंट ‘अश्वनी अंबेडकर मूलनिवासी’ के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि ‘अश्वनी अंबेडकर मूलनिवासी’ नाम के फेसबुक अकाउंट से देश की अदालत और न्यायाधीशों के बारे में अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। मामला सामने आने के बाद इसे गंभीर माना गया।

पुलिस आयुक्त को दिया कार्रवाई का आदेश

मामला संज्ञान में आने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। कैंट थाना पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट के आधार पर आरोपी की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। इसके लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है, ताकि फेसबुक अकाउंट चलाने वाले व्यक्ति की सही पहचान हो सके।

कैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *