देश-दुनिया, राजनीति, स्पोर्ट्स

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को दिया 412 रन का लक्ष्‍य, वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 175 रन

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को दिया 412 रन का लक्ष्‍य, वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 175 रन

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क: भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को 412 रन का लक्ष्‍य दिया है। टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शुक्रवार (06 फरवरी) को टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड 253 रन का है, जोकि ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 2024 में बनाया था।

वैभव सूर्यवंशी 80 बॉल पर 175 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 218.75 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 15 चौके और 15 छक्के लगाए। कप्तान आयुष म्हात्रे (53 रन) ने अर्धशतक लगाया। अभिज्ञान कुंडू ने 40, वेदांत त्रिवेदी ने 32 और विहान मल्होत्रा ने 30 रन बनाए। कनिष्क चौहान 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड की ओर से जेम्स मीटो ने 3 विकेट झटके। सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन को 2-2 विकेट मिले।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।

इंग्लैंड: थॉमस रेव (कप्तान), बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, कालेब फॉकनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मीटो, मैनी लुम्सडेन और एलेक्स ग्रीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *