मथुरा: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन रविवार (25 जनवरी) को मथुरा पहुंचे। यहां वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा है कि देश में चुनाव के समय पर ऐसी ताकतें सक्रिय हो जाती हैं, जो बांटने और काटने का काम करती हैं। इसी कारण से देश की जनता इन ताकतों को नकार रही है। उन्होंने ब्रजभूमि की धरती से चुनाव का भी शंखनाद किया। पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। अपने बूथों को मजबूत करें।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव-गांव गली-गली जनसंपर्क अभियान चलाएं, ताकि लोगों को डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उनके हित में कार्य हो सके। वहीं मथुरा पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का बाजना कट पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दाैरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि जिस तरह से हम उत्तर प्रदेश में विकास के नए आयाम लिख रहे हैं, हम उत्तर प्रदेश में सरकार को फिर से सत्ता में लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके आशीर्वाद से हम एक बार फिर ऐसी सरकार बनाएंगे, जिसमें विकास होगा और लोगों का विश्ववास भी बढ़ेगा।
#WATCH | Mathura, Uttar Pradesh: BJP National President Nitin Nabin says, "I would say that the way we are writing new chapters of development in Uttar Pradesh, we will strive to bring the government back to power in Uttar Pradesh, and with your blessings, we will once again form… https://t.co/4WFnw2METg pic.twitter.com/yjOmjEsBJK
— ANI (@ANI) January 25, 2026
सीएम योगी ने कहा- अब योगेश्वर की नगरी से नवीन युग शुरू
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहां है कि अब योगेश्वर की नगरी से नवीन युग शुरू होगा। इसके साथ ही उन्होंने डबल इंजन सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर जोर दिया और कहा कि देश के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी है। अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की कमान भी युवा हाथों में पहुंच गई है।
आभार मथुरा!
मथुरा आगमन पर पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया यह स्वागत मेरे लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। pic.twitter.com/tWwIUIjV5S
— Nitin Nabin (@NitinNabin) January 25, 2026
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, राजेश चौधरी, समेत अन्य भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। करीब एक घंटे तक सभी ने मन की बात कार्यक्रम सुना। इसके बाद सीएम योगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपना-अपना संबोधन दिया और बांके बिहारी मंदिर के लिए रवाना हो गए।