उत्तर प्रदेश, राजनीति

हमीरपुर में दरोगा ने की शादीशुदा गर्लफ्रेंड को हत्‍या, न्यूड शव सड़क किनारे फेंका; गिरफ्तार

हमीरपुर में दरोगा ने की शादीशुदा गर्लफ्रेंड को हत्‍या, न्यूड शव सड़क किनारे फेंका; गिरफ्तार

हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर जिले में दरोगा ने शादीशुदा प्रेमिका की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव के कपड़े उतारे और शव डिग्गी में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने महिला का शव देखा। उस वक्त शव को कुत्ते नोच रहे थे। पुलिस ने जांच के लिए तीन टीमें लगाईं। महिला की पहचान महोबा की रहने वाली किरन सिंह के रूप में हुई। कॉल डिटेल और पूछताछ से पता चला कि उसका दरोगा अंकित यादव से अफेयर चल रहा था।

रविवार सुबह पुलिस ने दरोगा को महोबा में उसके सरकारी घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दरोगा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकला था। इसी बीच दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्साए दरोगा ने महिला की हत्या कर दी। महिला का शव 13 नवंबर को जिला मुख्यालय से करीब 37 किमी दूर मौदहा-राठ रोड पर रमना गांव के पास मिला था।

महिला का पति CRPF में

अंकित यादव 2023 बैच का दरोगा है। वह 2024 से महोबा के कबरई थाने में तैनात था। किरन सिंह भी कबरई की रहने वाली थी। उसका पति विनोद CRPF में है। उसके कोई संतान नहीं है। किरन के पिता ने बताया कि शादी के एक साल बाद दामाद विनोद 2 लाख रुपये और ब्रेजा कार दहेज में मांगने लगा। हम लोगों ने दहेज देने से मना कर दिया। इसके बाद विनोद और उसके घरवालों ने बेटी को पीटकर उसे जहर पिला दिया था। तभी किरन ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। इस केस का जांच अधिकारी SI अंकित यादव ही था। बताया जा रहा है कि थाने आते-जाते किरन और अंकित काफी करीब आ गए थे। दोनों अक्सर साथ में घूमने जाया करते थे।

एसपी दीक्षा शर्मा ने बताया कि 12 नवंबर को दोनों अंकित यादव की कार से घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। अंकित ने कार में पड़ी लोहे की रॉड से किरन की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद किरन का न्यूड शव हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में राठ रोड के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। कॉल डिटेल से दरोगा तक पहुंची पुलिस किरन सिंह का शव 13 नवंबर की सुबह मिला था, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। लगभग 20 मीटर तक खून फैला हुआ था।

दरोगा अंकित यादव गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस की तीन टीमें मामले की जांच कर रही थीं। 2 डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया। रिपोर्ट में किसी भारी चीज से हमले के चलते सिर की हड्डी टूटी मिली। गले में कसने के भी निशान मिले। महिला की कॉल डिटेल और घरवालों से पूछताछ की गई तो उसके अफेयर के बारे में पता चला। इसके बाद दरोगा अंकित यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *