उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति

असम में PM मोदी ने रखी काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिल, बोले- लोगों की पहली पसंद बनी भाजपा

असम में PM मोदी ने रखी काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिल, बोले- लोगों की पहली पसंद बनी भाजपा

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम के कलियाबोर में ₹6,957 करोड़ के काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखी। इसका मकसद ट्रैफिक जाम को कम करना और UNESCO विश्व धरोहर स्थल के आसपास वन्यजीवों की रक्षा करना है। उन्‍होंने दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों- डिब्रूगढ़-गोमती नगर (लखनऊ) और कामाख्या-रोहतक को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई।

इस दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज फिर काजीरंगा आने का सौभाग्य मिला है। मुझे अपनी पिछली यात्रा याद आ गई। दो वर्ष पहले काजीरंगा में बिताए गए पल मेरे जीवन के बहुत खास अनुभवों में शामिल हैं। मुझे काजीरंगा नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम का अवसर मिला था और अगली सुबह एलीफेंट सफारी के दौरान यहां की खूबसूरती को बहुत करीब से महसूस किया था। मुझे हमेशा असम आकर एक अलग ही खुशी मिलती है।

देश में लोगों में भाजपा को लेकर विश्वास बढ़ रहा है

पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के लोगों की पहली पसंद बन गई है। देश कांग्रेस को लगातार नकार रहा है। जनता को गुड गवर्नेंस चाहिए, उसे विकास चाहिए। जिस महाराष्ट्र में कांग्रेस कई साल तक सत्ता में रही, वहां से वो हार गई। उन्‍होंने कहा, कुछ दशकों से देश के लोगों का बीजेपी पर विश्वास बढ़ता जा रहा है। बिहार में रिकॉर्ड जीत दिलाई। दो दिन पहले महाराष्ट्र के बड़े शहरों में मेयर और पार्षदों के चुनाव परिणाम आए। मुंबई जो दुनिये के सबसे बड़े निगमों में से एक है। वहां की जनता ने बीजेपी के रिकॉर्ड जीत दिलाई है। जीत हमें मुंबई में मिली है और उसकी खुशी काजीरंगा में भी मनाई जा रही है।

उन्‍होंने कहा, बंगाल के कई इलाकों में आबादी का संतुलन बिगड़ रहा है। टीएमसी घुसपैठियों को वोटर बना रही। गरीबों का हक छीना जा रहा है। भाजपा सरकार बनते ही घुसैपठियों पर एक्शन लिया जाएगा। टीएमसी ने यहां आयुष्मान योजना लागू नहीं होने दी। ऐसी पत्थर दिल सरकार की बंगाल से विदाई जरूरी है। TMC वालों को आपकी तकलीफ की कोई चिंता नहीं है। वो अपनी तिजोरी भरने में जुटे हैं। मैं चाहता हूं कि देश की तरह बंगाल के गरीबों को 5 लाख का मुफ्त इलाज मिले, यहां आयुष्मान भारत योजना लागू हो। बंगाल देश का एक मात्र ऐसा राज्य है। यहां ये योजना लागू नहीं होने दी गई है।

असम में PM मोदी ने रखी काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिल, बोले- लोगों की पहली पसंद बनी भाजपा

मुंबई में रिकॉर्ड जीत मिली, खुशी काजीरंगा में मनाई जा रही

पीएम ने कहा कि कुछ दशकों से देश के लोगों का बीजेपी पर विश्वास बढ़ता जा रहा है। बिहार में रिकॉर्ड जीत दिलाई। दो दिन पहले महाराष्ट्र के बड़े शहरों में मेयर और पार्षदों के चुनाव परिणाम आए। मुंबई जो दुनिया के सबसे बड़े निगमों में से एक है। वहां की जनता ने बीजेपी के रिकॉर्ड जीत दिलाई है। जीत हमें मुंबई में मिली है और उसकी खुशी काजीरंगा में भी मनाई जा रही है।

इससे पहले दूर-सुदूर दक्षिण केरल में बीजेपी को बड़ा समर्थन दिया है। केरल के तिरुवनंतपुरम में आज बीजेपी लोगों की सेवा कर रही है। बीते कुछ दशकों में जो परिमाम आए हैं, उसका जनादेश स्पष्ट है। आज देश गुड गवर्नेंस और विकास चाहता है।

देश निगेटिव पॉलिटिक्स को नकार रहा है

मोदी ने कहा कि इन चुनावों का एक और संदेश है। कांग्रेस की निगेटिव पॉलिटिक्स को देश लगातार नकार रहा है। जिस मुंबई में कांग्रेस का जन्म हुआ था वहीं कांग्रेस आज चौथे-पांचवें नंबर की पार्टी बन गई है। जिस महाराष्ट्र में कांग्रेस ने शासन किया, वहीं पूरी तरह से सिमट गई है। क्योंकि, कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है।

उन्‍होंने कहा कि काजीरंगा केवल एक नेशनल पार्क नहीं है। यह असम की आत्मा है। ये भारत की बायो-डायवर्सिटी का एक अनमोल रत्न भी है। यूनेस्को ने इसे वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा दिया है। काजीरंगा और यहां के वन्य जीवों के बचाना केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं है, बल्कि यह असम की आने वाली पीढ़ी के भविष्य का भी दायित्व भी है। हर साल जब ब्रह्मपुत्र का जलस्तर बढ़ता है तो यहां के वन्यजीव ऊंचे इलाकों की ओर निकलते है। गैंडे, हाथी सड़क के किनारे फंस जाते है। इसलिए यहां 90 किमी लंबा कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है। इसके लिए 7 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

हम विकास के साथ विरासत संभाल सकते हैं, असम ये सिखा रहा

पीएम मोदी ने कहा कि 2025 में राइनों के शिकार की एक भी घटना सामने नहीं आई है। इसके लिए राज्य सरकार और स्थानीय लोग बधाई के पात्र है। यह राज्य सरकार की इच्छाशक्ति और असम के लोगों के प्रयास से संभव हो पाया है। पिछले एक दशक में जंगलों में पेड़ों का कवरेज बढ़ा है। लोगों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

साल 2014 के बाद से देश में टाइगर रिजर्व का दायरा भी बढ़ा है। जो चीते भारत से लंबे समय से विलुप्त हो गए थे। उन्हें वापस ला गया है। आज चीता लोगों के लिए नया आकर्षण बन गया है। अब हमारा असम भी दुनिया को दिखा रहा है कि कैसे विकास के साथ साथ हम अपनी विरासत को संभाल सकते है। प्रकृति की रक्षा भी कर सकते हैं।

कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट की कनेक्टिविटी पर ध्यान नहीं दिया

मोदी ने कहा कि दशकों तक यहां के लोगों को महसूस होता रहा कि देश का विकास कहीं और हो रहा है और वे पीछे छूट रहे हैं। इस भावना को बदलने का का काम हमने किया। नॉर्थ इंडिया के विकास के अपनी प्राथमिकता बनाया। नॉर्थ ईस्ट के रेल कनेक्टिविटी बहुत महत्वपूर्ण थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इस पर कभी ध्यान नहीं दिया। हमने यहां रेल कनेक्टिविटी को बढ़ाया।

असम अब दिल्ली के पास, हाशिए पर नहीं रहेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काजीरंगा भारत की बायो डायवर्सिटी का एक अनमोल रत्न है। यूनेस्को ने इसे वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा दिया है। यहां के वन्य जीवों के बचाना केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं है। बल्कि यह असम की आने वाली पीढ़ी के भविष्य का भी दायित्व भी है। कांग्रेस असम को 2 हजार करोड़ रुपये देती थी, लेकिन भाजपा सरकार विकास के लिए असम को 10 हजार करोड़ रुपये दे रही है। यानी कि कांग्रेस सरकार के बजट से 4 गुना ज्यादा। नॉर्थ ईस्ट अब दिल्ली के पास है, अब ये हाशिए पर नहीं रहेगा।

दोपहर में मोदी बंगाल जाएंगे

पीएम मोदी दोपहर 3 बजे असम से पश्चिम बंगाल लौटेंगे। यहां के सिंगूर के बालागढ़ में एक्सटेंडेड पोर्ट गेट सिस्टम का इनॉगरेशन करेंगे। इसके अलावा रेलवे कनेक्टिविटी सहित ₹830 करोड़ के डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट्स का भी इनॉगरेशन करेंगे। फिर 3:45 बजे रैली करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *