उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

Yamuna Expressway पर भीषण हादसा, बसें और कारें आपस में टकराईं; चार की मौत!

Yamuna Expressway पर भीषण हादसा, बसें और कारें आपस में टकराईं; चार की मौत!

Yamuna Expressway: मथुरा में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के भीषण हादसा हो गया। घने कोहरे में सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। इसके बाद वाहनों में आग लग गई। सूचना पाते ही इलाके की पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया। अभी तक जानकारी के अनुसार चार लोगों के मरने की खबर है। 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। काफी संख्या में यात्री परेशान हैं। मौके पर 11 फायरबिग्रेड व 14 एम्बूलैंस बचाव कार्य में जुटी हैं। डीएम, एसएसपी समेत सीओ और एसडीएम भी मौजूद हैं। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है, वहीं एक्सप्रेसवे के इस हिस्से में यातायात को अस्थायी रूप से रोका गया है।

हादसे पर क्या बोले मथुरा के एसएसपी?

हादसे पर एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार ने बताया कि सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं, जिससे सभी वाहनों में आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत एवं बचाव कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *