उत्तर प्रदेश, राजनीति

यूपी के जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक को दिल का दौरा, हार्ट ब्‍लॉकेज का हुआ ऑपरेशन

यूपी के जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक को दिल का दौरा, हार्ट ब्‍लॉकेज का हुआ ऑपरेशन

मवाना: उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति राज्यमंत्री और हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक को रविवार (13 जुलाई) देर रात दिल का दौरा पड़ा। सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्‍टर्स की टीम ने तत्काल इलाज शुरू किया। जांच में हार्ट अटैक की पुष्टि होने के बाद एंजियोग्राफी की गई।

इलाज कर रहे कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. ममतेज गुप्ता के अनुसार मंत्री की हार्ट ब्लॉकेज मिला है, जिसका ऑपरेशन किया गया है। वर्तमान में उनकी हालत स्थिर है और वह आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

कुछ दिन में मिल सकती है छुट्टी

अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, मंत्री खटीक की स्थिति चिंताजनक नहीं है। उन्हें अगले कुछ दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा। डॉक्टर्स का कहना है कि यदि सब कुछ सामान्य रहा तो जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोग अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। क्षेत्रवासी और समर्थक भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *