एजुकेशन

Gorakhpur News: पहले दिन कल्पनाथ राय डिग्री कॉलेज का दबदबा, कवि को दी कड़ी चुनौती

Gorakhpur News: पहले दिन कल्पनाथ राय डिग्री कॉलेज का दबदबा, कवि को दी कड़ी चुनौती

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट में पहले दिन कल्पनाथराय डिग्री कॉलेज के एथलीटन का दबदबा रहा। 800 मीटर रेस में ज्ञान सिंह यादव ने डिवीएनडीसी के खिलाड़ी अशोक कुमार के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। अब 800 मीटर के लिए नया रिकॉर्ड 1.57.56 सेकेंड है। वहीं दूसरी तरफ शॉट पुट में भी पुराने रिकॉर्ड्स टूटे। कल्पनाथ राय डिग्री कॉलेज के रुद्रनारायण पांडेय ने गुरुकुल महाविद्यालय ददरी के अजय कुमार यादव का रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। शॉट पुट में पुराना रिकॉर्ड 14.48 मीटर का था। नया रिकॉर्ड 14.74 मीटर का हो चुका है। 800 मीटर रेस में दूसरा स्थान भी कल्पना राय डिग्री कॉलेज के ऋषभ ने हासिल किया। तीसरे स्थान पर गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर के हर्ष त्यागी रहे।

800 मी महिला वर्ग में प्रथम स्थान पूनम निषाद, दूसरा स्थान संत विनोबा पीजी कॉलेज की आंचल पासवान, तीसरा स्थान डीडीयूजीयू कैम्पस की संस्कृति पासवान ने हासिल किया। शॉट पुट में रुद्र नारायण के बाद दूसरा स्थान कल्पनाथ राय डिग्री कॉलेज के ही विष्णु पांडेय ने तथा तीसरा स्थान गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर के रितेश यादव ने हासिल किया। शॉट पुट के महिला वर्ग में प्रथम स्थान जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज की ज्योति ने तथा दूसरा स्थान गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर की अंशिका सिंह और तीसरा स्थान एमएमएम पीजी कॉलेज भाटपाररानी की सकीना ने हासिल किया। लॉन्ग जंप के महिला वर्ग में गोल्ड मेडल रामजी सहाय पीजी कॉलेज की निशा मौर्य, सिल्वर मेडल गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर की अंजली राय और ब्रांज मेटल सर्वोदय किसान पीजी कॉलेज की सुधा ने हासिल किया।

Gorakhpur News: पहले दिन कल्पनाथ राय डिग्री कॉलेज का दबदबा, कवि को दी कड़ी चुनौती

कल्पनाथराय डिग्री कॉलेज और गोवि में पहले दिन दिखी कड़ी स्पर्धा

लॉन्ग जंप पुरुष वर्ग में गोल्ड मेडल एसकेजीएन पीजी कॉलेज के रवि राय, सिल्वर मेडल नाथ चंद्रावल डिग्री कॉलेज के राहुल पासवान और ब्रांज मेडल गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर के जयभारत यादव ने हासिल किया। 200 मीटर रेस पुरुष वर्ग में गोल्ड मेडल एसकेजीएन पीजी कॉलेज के रवि राय, सिल्वर मेडल कल्पनाथ राय डिग्री कॉलेज के विशांत और ब्रांज मेडल सेंट एंड्रयूज कॉलेज के सरफराज ने हासिल किया। 200 मी महिला वर्ग में गोल्ड मेडल गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर की रिया सिंह गौतम, सिल्वर मेडल कल्पनाथ राय डिग्री कॉलेज की निशा साहनी और ब्रोंज मेडल गोरखपुर विश्वविद्यालय की श्रेया सिंह ने हासिल किया।

5000 मी. पुरुष वर्ग में गोल्ड मेडल कल्पनाथ राय डिग्री कॉलेज के अनुज यादव, सिल्वर मेडल गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर के रामसहाय भारद्वाज और ब्रांज मेडल अखिल भाग्य पीजी कॉलेज के महेंद्र सिंह ने हासिल किया। 5000 मी महिला वर्ग में गोल्ड मेडल कल्पनात राय पीजी कॉलेज की पूनम निषाद सिल्वर मेडल महंत अवैद्यनाथ डिग्री कॉलेज की खुशबू निषाद और ब्रांज मेडल श्यामामल डिग्री कॉलेज की आंचल कुमारी ने हासिल किया। पदकों की संख्या के लिहाज से कल्पनाथराय डिग्री कॉलेज और गोरखपुर विश्वविद्यालय में पहले दिन कड़ी स्पर्धा रही। कल्पनाथराय डिग्री दोनों ने पहले दिन की सभी स्पर्धा में कुल नौ-नौ पदक हासिल किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *