उत्तर प्रदेश, मनोरंजन, राजनीति

बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, गोदारा-बरार गैंग ने ली जिम्मेदारी

बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, गोदारा-बरार गैंग ने ली जिम्मेदारी

बरेली: उत्‍तर प्रदेश के बरेली जिले में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग हुई है। शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाश आए। उन्होंने 2 राउंड फायरिंग की। इसके बाद फरार हो गए। जिस वक्त फायरिंग हुई, दिशा पाटनी के रिटायर्ड डीएसपी जगदीश पाटनी और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। सभी डर गए। जगदीश ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

फायरिंग की सूचना पर मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची। घर के बाहर से दो खाली कारतूस बरामद हुए हैं। फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने ली है। गैंग ने दावा किया कि संत प्रेमानंद महाराज और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज पर टिप्पणी से नाराज होकर फायरिंग को अंजाम दिया गया है। यह सिर्फ एक ट्रेलर है। अगली बार ऐसी हरकत दोहराई गई तो किसी को जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा।

फेसबुक पोस्ट में लिखा- किसी को जिंदा नहीं छोड़ेंगे

गैंग ने फेसबुक पोस्ट में लिखा- भाईयों, आज खुशबू पाटनी और दिशा पाटनी के बरेली के सिविल लाइंस स्थित घर पर फायरिंग हुई है, वो हमने करवाई है। इसने हमारे पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का अपमान किया है। इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की है। हमारे आराध्य देवी-देवताओं का अपमान नहीं सहा जाएगा। ये तो बस ट्रेलर था, अगली बार अगर इसने या किसी ने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई, तो उनके घर में से किसी को जिंदा नहीं छोडेंगे।

पोस्ट में आगे लिखा- ये मैसेज सिर्फ इनके लिए नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री और उनसे जुड़े सभी लोगों के लिए है। हम हमारे धर्म की रक्षा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। हमारे लिए धर्म और सर्व समाज हमेशा एक है और उनकी रक्षा करना हमारा पहला फर्ज है।

बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, गोदारा-बरार गैंग ने ली जिम्मेदारी

SSP बोले- घर पर फोर्स तैनात, पांच टीमें बनाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि शुक्रवार सुबह दो बाइक सवारों ने फायरिंग की थी। सुबह पुलिस को इसके बारे में जानकारी मिली। एसपी सिटी और एसओजी की टीम मौके पर गई। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। परिवार की सुरक्षा के लिए घर पर फोर्स तैनात कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *