बरेली: जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सहायता के लिए अखिल भारत हिंदू महासभा ने बदायूं रोड पर महेशपुर फाटक के पास नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर शुरू किया है। इसका उद्घाटन पूर्व बरेली बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने किया। मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक ने बताया कि यह सेवा पूरे सावन माह तक चलेगी। शिविर में तीन बेड की सुविधा के साथ 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
स्वास्थ्य विभाग ने एक मोबाइल एंबुलेंस भी उपलब्ध कराई है। इसमें डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, जरूरी दवाएं और उपकरण मौजूद रहेंगे। शिविर में पांच विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। इनमें ओमेगा हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ. गौरव महाजन, आरबीएमआई ग्रुप के डॉ. रजत पटेल, आशा हॉस्पिटल के डॉ. इंद्रजीत पटेल शामिल हैं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आनंद श्रीवास्तव और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अमरीक सिंह भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी
शिविर के उद्धाटन कार्यक्रम में विजय शर्मा, नितेश सक्सेना, छोटा साहू, बिन्नू सक्सेना, सूरज कमल, मनोरमा सिंह, रवि मी और डॉ हॉस्पिटल के डायरेक्टर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह पहल कछला से जल लेकर आने वाले लाखों कांवरियों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए की गई है।