उत्तर प्रदेश, राजनीति

भोजीपुरा में दरोगा के होटल में देह व्यापार, तीन शादीशुदा महिलाओं समेत चार युवक गिरफ्तार 

भोजीपुरा में दरोगा के होटल में देह व्यापार, तीन शादीशुदा महिलाओं समेत चार युवक गिरफ्तार 

बरेली: जिले के भोजीपुरा में बड़ा बाइपास स्थित अपना ढाबा नाम से संचालित होटल में सीओ हाईवे ने देह व्यापार का धंधा पकड़ा है। मौके से मैनेजर सहित चार युवक और तीन महिलाओं को पकड़ा गया। ढाबा संचालक भाग निकला। सीओ हाईवे की ओर से मामला दर्ज कर आरोपियों का चालान किया गया है। ढाबा किसी दरोगा का है, जो गजेंद्र नाम के शख्स ने किराये पर ले रखा है।

भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बड़ा बाइपास पर अपना ढाबा में कई दिन से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। सीओ हाईवे शिवम आशुतोष को मुखबिर ने सूचना दी। शुक्रवार रात सीओ हाईवे ने इंस्पेक्टर भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह व टीम के साथ ढाबे पर छापा मारा। पुलिस ने होटल के कमरों को खुलवाकर देखा तो तीन महिलाओं व तीन युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पुलिस इन्हें पकड़कर थाने ले आई। मौके से ढाबा का मैनेजर रामपुर जिले के थाना शहजाद नगर के गांव मेघानगला निवासी कुंवरपाल यादव भी पकड़ा गया।

मौके से बरामद किया गया ये सामान

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ढाबा एक दरोगा का है, जिसे रामगंगा बिहार निवासी गजेंद्र सिंह ने किराये पर ले रखा था। ढाबा संचालक गजेंद्र सिंह भाग निकला। मौके से एक स्कूटी, एक मोटर साइकिल, सात मोबाइल, 2200 रुपये व कॉस्मेटिक समेत कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिला। आरोपियों के खिलाफ सीओ हाईवे की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।

तीन महिलाओं में एक बहेड़ी की और दो बरेली शहर की निवासी है। तीनों ही शादीशुदा हैं और काफी समय से यह काम कर रही थी। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि कुंवरपाल व गजेंद्र के बुलाने पर वे आती थीं। प्रति ग्राहक 500 से लेकर 2000 तक वसूलती थीं। जो ग्राहक कुंवरपाल के जरिये आते थे, उनका कमीशन काटकर वह उन लोगों को रकम देता था।

इन्हें किया गिरफ्तार

काउंटर पर बैठे ढाबा मैनेजर कुंवरपाल यादव के अलावा कमरों से इज्जतनगर के गिरधारीपुर निवासी शोभाराम राजपूत, देवरनिया के मोहल्ला हिसामुद्दीन निवासी नाजिम व परवेज को गिरफ्तार किया गया। सीओ हाईवे आशुतोष शिवम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर देह व्यापार का धंधा पकड़ा गया। ढाबा किसी दरोगा का बताया जा रहा है, जिसे गजेंद्र को किराये पर दे रखा है। आरोपियों से पूछताछ में जो जानकारी मिली, उसके मुताबिक नाम बढ़ाए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *