उत्तर प्रदेश, राजनीति

बरेली में नल लगाने जा रहे चार मिस्त्रियों को ट्रक ने कुचला, दो की मौके पर मौत

बरेली में नल लगाने जा रहे चार मिस्त्रियों को ट्रक ने कुचला, दो की मौके पर मौत

बरेली: बरेली के नवाबगंज के पास गुरुवार को एक ट्रक ने ई-रिक्‍शा में सवार नल लगाने जा रहे चार मिस्त्रियों को कुचल दिया। इस हादसे में दो मिस्त्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना आज सुबह करीब 10 बजे हुई।

जानकारी के अनुसार, रिछोला किफायतुल्ला गांव निवासी नल मिस्त्री हासिम, सलीम, मझले और एक अन्य युवक अपने निजी ई-रिक्शा से जल्ला लाडपुर नल लगाने जा रहे थे। वे सभी नल बोरिंग का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि रास्ते में सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दो मिस्त्रियों की मौके पर मौत

यह टक्कर इतनी भीषण थी कि हासिम और सलीम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।गंभीर रूप से घायल मझले और एक अन्य युवक को तुरंत एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *