लखनऊ। देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा उत्तर प्रदेश के चार विशिष्ट व्यक्तियों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ये चार हस्तियां डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल, हृदय नारायण दीक्षित, गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ और डॉ. सत्यपाल सिंह हैं। सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए प्रदेश के चारों विभूतियों को बधाई देते हुए कहा कि देश और प्रदेश के लिए इनका योगदान महत्वपूर्ण हैं। कला, साहित्य खेल जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में दिया गया इनका विशिष्ठ योगदान भावी पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर के रूप में है। देश के 10 पद्म श्री पुरस्कार में चार उत्तर प्रदेश के विभूतियों को मिलना प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में प्रख्यात पैरा एथलेटिक्स कोच डॉ. सत्यपाल सिंह जी को 'पद्म श्री' पुरस्कार से अलंकृत होने की हार्दिक बधाई!
विलक्षण खेल कौशल, समर्पण और अथक परिश्रम से आपने अनेकों बार माँ भारती को वैश्विक पटल पर गौरवभूषित किया है।… pic.twitter.com/RfAVQ1SQsN
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 28, 2025
मुख्यमंत्री ने प्रख्यात चित्रकार, लेखक और समर्पित शिक्षक डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल को ‘पद्म श्री’ मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी साधना, शिक्षण और सृजनशीलता ने भारतीय कला-जगत में अमिट छाप छोड़ी है। सीएम योगी ने कहा कि आपका यह सम्मान संपूर्ण कला जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। कला क्षेत्र आपके योगदानों से निरंतर प्रेरणा प्राप्त करता रहेगा। हृदय नारायण दीक्षित को ‘पद्म श्री’ से सम्मानित होने पर बधाई देते हुए सीएम योगी ने कहा कि उनकी लेखनी भारतीय संस्कृति, दर्शन और जीवन मूल्यों की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि आपके लेखन में गहन राष्ट्रीय, सामाजिक और सांस्कृतिक चिंतन, राष्ट्रधर्म के प्रति अटूट आस्था और सामाजिक जागरण का संकल्प झलकता है। आपकी लेखनी सदा राष्ट्रबोध का दीप प्रज्वलित करती रहे।
मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में भारतीय साहित्य और शिक्षा जगत के प्रकाश स्तंभ, उत्तर प्रदेश के गौरव श्री गणेश्वर शास्त्री द्राविड जी को 'पद्म श्री' से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आपकी अद्वितीय विद्वता और साहित्यिक साधना ने… pic.twitter.com/IbcFOdUZN4
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 28, 2025
वहीं प्रसिद्ध वैदिक विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ को पद्म श्री से सम्मानित होने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें भारतीय साहित्य और शिक्षा जगत का प्रकाश स्तंभ करार दिया। सीएम योगी ने कहा कि आपकी अद्वितीय विद्वता और साहित्यिक साधना ने भारतीय ज्ञान परंपरा को नए आयाम दिए। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर और वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के भूमि पूजन और प्राण प्रतिष्ठा का शुभ समय तय करने वाले आपके योगदान अविस्मरणीय हैं। प्रख्यात पैरा एथलेटिक्स कोच डॉ. सत्यपाल सिंह को बधाई देते हुए सीएम ने कहा कि उनके विलक्षण खेल कौशल, समर्पण और अथक परिश्रम ने माँ भारती को वैश्विक पटल पर गौरवान्वित किया है। सीएम योगी ने कहा कि आपकी यह उपलब्धि देश और प्रदेश के खिलाड़ियों के सपनों को नई उड़ान देगी। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।
मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में श्री हृदय नारायण दीक्षित जी को 'पद्म श्री' सम्मान से विभूषित होने पर हार्दिक बधाई!
आपकी लेखनी भारतीय संस्कृति, दर्शन एवं जीवन मूल्यों की अभिव्यक्ति है। आपके लेखन में गहन राष्ट्रीय, सामाजिक और सांस्कृतिक चिंतन,… pic.twitter.com/MhY3mRwjeg
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 28, 2025
मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में प्रख्यात चित्रकार, लेखक और समर्पित शिक्षक डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल जी को 'पद्म श्री' पुरस्कार से अलंकृत होने की हार्दिक बधाई!
आपकी साधना, शिक्षण और सृजनशीलता ने भारतीय कला-जगत में एक अमिट छाप छोड़ी है। आपका यह… pic.twitter.com/kYtXTgidH6
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 28, 2025