उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का 81 की उम्र में निधन, एयरफोर्स में थे पायलट

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का 81 की उम्र में निधन, एयरफोर्स में थे पायलट

पुणे: पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे निधन हो गया। 81 वर्षीय कलमाड़ी को पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कलमाड़ी के आधिकारिक कार्यालय के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे तक कलमाड़ी हाउस एरंडवणे में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार दोपहर 3.30 बजे वैकुंठ श्मशान पुणे में होगा।

सुरेश शामराव कलमाड़ी का जन्म 01 मई, 1944 को हुआ था। कलमाड़ी पुणे लोकसभा सीट से 3 बार सांसद चुने गए। राजनीति के साथसाथ वे खेल प्रशासन के लिए भी जाने जाते रहे। भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष थे। साल 2010 में दिल्ली में हुए ग्लोबल इवेंट कॉमनवेल्थ गेम्स की आयोजन समिति के चेयरमैन भी थे। कलमाड़ी ने रेल राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया था।

स्क्वाड्रन लीडर पद से रिटायर हुए थे कलमाड़ी

कलमाड़ी ने 1960 में नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) जॉइन की। फिर वे इंडियन एयरफोर्स में पायलट कमीशंड हुए। एयरफोर्स में वे 1964 से 1972 तक पायलट रहे। इसके बाद वे 1972 से 74 तक NDA में एयरफोर्स ट्रेनिंग टीम में इन्स्ट्रक्टर रहे। एयरफोर्स से वे स्क्वाड्रन लीडर के पद से रिटायर हुए। इसके बाद उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी।

कलमाड़ी का राजनीतिक सफर

  • कलमाड़ी 3 बार लोकसभा, 3 बार राज्यसभा सांसद रहे।
  • 1981 से 1986 तक भारतीय यूथ कांग्रेस (सोशलिस्ट) के प्रेसिडेंट थे।
  • महाराष्ट्र टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन रहे। इसी दौरान 1989 में पुणे फेस्टिवल शुरू किया।
  • 1982, 1986 और 1992 में राज्यसभा सांसद रहे। 1996, 2004 और 2009 में लोकसभा सांसद चुने गए।
  • नरसिम्हा राव सरकार में 1995-96 में रेल राज्य मंत्री रहे।
  • 1996-2012 के दौरान वे इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) के प्रेसिडेंट रहे।
  • 2000 से 2013 तक एशियाई एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे। 2015 में उन्हें इसका आजीवन अध्यक्ष नामित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *