देश-दुनिया, राजनीति, स्पेशल स्टोरी, स्पोर्ट्स

BJP में शामिल हो सकते हैं पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस, नितिन नबीन से हो चुकी है मुलाकात!

BJP में शामिल हो सकते हैं पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस, नितिन नबीन से हो चुकी है मुलाकात!

BJP Politics: सियासी गलियारों में चर्चा है कि मशहूर पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने पिछले दिनों पश्चिम बंगाल दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की थी। इस दौरान सौमिक भट्टाचार्य भी मौजूद थे। लिएंडर पेस से पहले भी अलग-अलग खेलों के तमाम खिलाड़ी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इन खिलाड़ियों में कुछ ने चुनाव लड़ा और कुछ मंत्री और कुछ राज्यसभा सांसद भी बने। साल 2024 में रविंद्र जडेजा ने बीजेपी ज्वाइन की थी। वह बीजेपी के सदस्य हैं लेकिन अभी उनके पास चुनावी पद नहीं है।

शूटिंग प्लेयर राज्यवर्धन सिंह राठौर ने 2004 के आसपास बीजेपी ज्वाइन की थी। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे हैं। बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल ने भी साल 2020 में बीजेपी ज्वाइन की थी। वह भी अभी पार्टी की सदस्य हैं। इसके अलावा बबीता फोगाट, कीर्ति आजाद, चेतन चौहान, केदार जाधव, एस. श्रीसंत, कल्यान चौबे, अरिंदम भट्टाचार्य और विजेंद्र सिंह भी बीजेपी की सदस्यता ले चुके हैं। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू भी पहले BJP में थे लेकिन उन्होंने बाद में पार्टी का दामन छोड़ दिया था। रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा पहले से गुजरात में BJP की MLA हैं।

लिएंडर पेस अगर बीजेपी में शामिल होते हैं तो पार्टी को क्या फायदा होगा?

लिएंडर पेस अगर बीजेपी में शामिल होते हैं तो बीजेपी को पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में फायदा हो सकता है क्योंकि लिएंडर पेस कोलकाता से जुड़े हैं और वहां उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। यानी एक बड़े वोट बैंक को आकर्षित किया जा सकता है। इसके अलावा अगर पेस को उम्मीदवार बनाया जा सकता है तो अपर-मिडिल क्लास और शहरी वोट बैंक पर असर पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *