उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति

राजस्थान और मध्‍यप्रदेश में कोहरे की मार, हेमकुंड में पारा माइनस 20°

राजस्थान और मध्‍यप्रदेश में कोहरे की मार, हेमकुंड में पारा माइनस 20°

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ: राजस्थान के फतेहपुर, डूंगरपुर, लूणकरणसर और नागौर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। नागौर में सबसे कम, 3.7 डिग्री तापमान रहा। फतेहपुर में 3.8, लूणकरणसर में 4.3, डूंगरपुर में 4.9 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में गुरुवार सुबह कोहरे की मोटी परत छाई रही। प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, अमेठी और अयोध्या सहित कई जिलों में विजिबिलिटी जीरो या अधिकतम 10 मीटर रही। सड़कों पर वाहन चालकों को सामने कुछ भी नहीं दिख रहा था।

सात फ्लाइट्स हुईं लेट

यूपी में घने कोहरे के कारण बुधवार को 7 फ्लाइट्स लेट हुईं। एक उड़ान रद्द करनी पड़ी, जबकि एक अन्य को डायवर्ट करना पड़ा। कई ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। राज्य में बीते 4 दिनों में 150 से ज्यादा सड़क हादसों में 150 वाहनों की टक्कर हुई। इनमें 28 लोगों की मौत हो चुकी है।

इधर, पहाड़ों पर पारा लगातार माइनस में रिकॉर्ड हो रहा है। उत्तराखंड के चमोली में 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब में बुधवार को तापमान -20°C डिग्री दर्ज हुआ। यहां नवंबर के बाद से बर्फबारी नहीं हुई है। फिर भी सर्दी के कारण बुधवार को सरोवर का पानी पूरी तरह से जम गया।

ग्वालियर सहित 12 जिलों में आज भी कोहरा

मध्य प्रदेश के 12 जिले गुरुवार सुबह घने कोहरे की चपेट में रहे। कोहरे के कारण दिल्ली से मध्य प्रदेश आने वाली 15 से ज्यादा ट्रेनें हर रोज 30 मिनट से लेकर 5 घंटे तक लेट हो रही हैं। इधर, बुधवार रात प्रदेश के 5 बड़े शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम रहा। इंदौर में सबसे कम 4.9 डिग्री रहा।

हरियाणा के 9 जिलों में असर ज्यादा

नारनौल हरियाणा में कड़ाके की सर्दी के साथ अब कोहरे का डबल अटैक शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए पूरे राज्य में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, करनाल, कैथल, सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र जिलों में असर ज्यादा रहेगा। 21 दिसंबर के बाद ही कोहरे से राहत मिल सकती है। बुधवार को महेंद्रगढ़ का नारनौल 5.6 डिग्री के साथ राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा।

पटना, भागलपुर और समस्तीपुर में घना कोहरा

बिहार में गुरुवार सुबह पटना, भागलपुर और समस्तीपुर में घना कोहरा छाया रहा। पटना के कई इलाकों में विजिबिलिटी 20 मीटर रही। सड़कों पर कुछ भी नहीं दिख रहा था। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे के दौरान राज्य में शीतलहर का असर दिखने लगेगा। दिसंबर के अंत तक भीषण शीतलहर चलने की आशंका है। वहीं, बुधवार को 9.1 डिग्री तापमान के साथ भागलपुर सबसे ठंडा रहा।

हेमकुंड के चार जिलों में कोहरा

उत्तराखंड के चार जिलों गुरुवार सुबह घना कोहरा दिखा, जिसमें देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के तराई इलाके शामिल हैं। हरिद्वार में सीजन का सबसे घना कोहरा रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम थी। हरकी पौड़ी में तो घाट भी नहीं दिख रहे थे। चमोली में 15 हजार फीट की ऊंचाई में स्थित हेमकुंड साहिब में तापमान माइनस 20 डिग्री पहुंच गया है। वहां सरोवर पूरी तरह से जम गया है।

राज्‍यों में मौसम का असर

कोहरा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा

कोल्ड डे उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *