उत्तर प्रदेश, राजनीति

लखनऊ समेत कई जिलों में कोहरे की चादर, तापमान गिरने से बढ़ी ठिठुरन

लखनऊ समेत कई जिलों में कोहरे की चादर, तापमान गिरने से बढ़ी ठिठुरन

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में कोहरा एक के बाद एक कई जिलों को अपने प्रकोप में ले रहा है। गुरुवार को लखनऊ सहित कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। प्रदेश में बढ़ती ठंड के साथ ही सुबह और रात के समय घना कोहरा लोगों को प्रभावित कर रहा है। विशेषकर तराई इलाकों में सुबह के समय घने कोहरे की चादर देखने को मिल रही है। लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए प्रदेश के तराई जिलों कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर और बहराइच में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी और सीतापुर में कोहरे का येलो अलर्ट है।

कुशीनगर में शून्‍य तक पहुंची विजिबिलिटी

बुधवार को कुशीनगर में दृश्यता शून्य तक जा पहुंची। वहीं, बहराइच में दृश्यता 25 मीटर दर्ज हुई। इधर, मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में 12 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से प्रदेश के मौसम में एक बार फिर उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में दो दिन बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से यहां तीन चार दिनों तक पूर्वा हवाएं चलेंगी। कहीं-कहीं छिटपुट बादल दिखाई दे सकते हैं। साथ ही दिन व रात के पारे में फिर से हल्की बढ़त देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *