उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

Bareilly: मालगाड़ी के डिब्बे में आग, मची अफरातफरी

Bareilly: मालगाड़ी के डिब्बे में आग, मची अफरातफरी

Bareilly: बरेली के परसाखेड़ा में शनिवार सुबह पार्सल मालगाड़ी के एक डिब्बे में अचानक आग भड़क गई। बरेली जंक्शन पर पहुंचने से पहले ही लोको पायलट ने बोगी से धुआं निकलते देखा और तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे अफसर अलर्ट हो गए और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुला लिया गया। बरेली जंक्शन पर मालगाड़ी को रोका गया।

जिस डिब्बे में आग लगी थी, उसे तत्काल ट्रेन से अलग कर दिया गया। एहतियात के तौर पर रेलवे कर्मियों ने आसपास का क्षेत्र खाली करा लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी की बौछार कर आग को बुझाया। बताया गया है कि यह मालगाड़ी दिल्ली से झारखंड जा रही थी। आग किन कारणों से लगी, यह अभी पता नहीं चला है। रेलवे की टीम ने जांच शुरू कर दी है। एक घंटे बाद मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *