Annual FASTag Pass Charges: अगर आप अपनी कार से अक्सर नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं, तो ये अपडेट आपके काम की है. 1 अप्रैल से FASTag के एनुअल पास की कीमत में बदलाव होने जा रहा है. नए फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के साथ इसका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा. ऐसे में पहले से जान लेना बेहतर रहेगा. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI ने एनुअल पास की फीस में बढ़ोतरी का फैसला लिया है. अब यह पास पहले से थोड़ा महंगा मिलेगा. हालांकि बढ़ोतरी बहुत बड़ी नहीं है. लेकिन रेगुलर यूज़ करने वालों के लिए इसका फर्क महसूस होगा. खासकर उन लोगों को जो हर हफ्ते लंबी दूरी तय करते हैं.
नए रेट के मुताबिक एनुअल पास की कीमत अब 3000 रुपये से बढ़कर 3075 रुपये हो जाएगी. यह नई कीमत 1 अप्रैल से लागू होगी. यानी अगर आप पास रिन्यू कराने की सोच रहे हैं. तो इस बदलाव को ध्यान में रखना जरूरी है जिससे बाद में कोई कन्फ्यूजन ना रहे. दरअसल यह एनुअल पास उन लोगों के लिए लाया गया था जो बार-बार टोल देने से बचना चाहते हैं. इस पास के जरिए आप एक तय सीमा तक बिना हर बार पेमेंट किए टोल पार कर सकते हैं. इससे सफर थोड़ा आसान और टाइम सेविंग भी हो जाता है.
क्या है इस पास की खासियत?
इस पास की खास बात ये है कि इसमें आपको 200 ट्रिप तक टोल पार करने की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही ये एक साल तक वैलिड रहता है. इनमें से जो भी लिमिट पहले पूरी हो जाए, वही लागू होती है. ये सुविधा सिर्फ प्राइवेट कार, जीप और वैन के लिए ही होती है. सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होता है जो काम या पर्सनल वजहों से लगातार एक शहर से दूसरे शहर आते-जाते हैं. ऐसे यूज़र्स के लिए हर ट्रिप की लागत कम पड़ती है. यही वजह है कि लाखों लोग इस पास का इस्तेमाल कर रहे हैं और यह काफी पॉपुलर हो चुका है. कुल मिलाकर कहें तो कीमत में थोड़ा इजाफा जरूर हुआ है. लेकिन सुविधा अभी भी पहले जैसी ही बनी हुई है. अगर आप हाईवे पर ज्यादा चलते हैं. तो यह पास अब भी काम का सौदा साबित हो सकता है. बस रिन्यू करते वक्त नई कीमत का ध्यान जरूर रखें.