उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया, हेल्थ

पहले ‘एक जनपद एक माफिया’ था, अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज पर हो रहा कार्य: CM Yogi

पहले 'एक जनपद एक माफिया' था, अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज पर हो रहा कार्य: CM Yogi

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 10 में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन किया। यह केडीएसजी अस्पताल 200 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। अस्पताल के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री जनसभा स्थल पर पहुंचे और लोगों को संबोधित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में फिल्म सिटी और मेडिकल डिवाइस पार्क बन रहा है। उन्होंने जोर दिया कि कभी पहचान के लिए मोहताज उत्तर प्रदेश आज विकास का इंजन बन चुका है। प्रदेश में निवेश भी हुए हैं और सेवा भी होगी। राज्य सरकार हर क्षेत्र में पूरा सहयोग करेगी। विकसित भारत की संकल्पना को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार उन्हें समर्थन देगी। सीएम योगी ने कहा कि पहले ‘एक जनपद एक माफिया’ था, अब ‘एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज’ पर कार्य हो रहा है।

डॉक्टर का व्यवहार अच्छा होना चाहिएसीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक का अधिकार हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना से देश के 60 करोड़ और उत्तर प्रदेश के 5.60 करोड़ लोगों को गोल्डन कार्ड के माध्यम से उपचार की सुविधा मिल रही है। उन्होंने निजी क्षेत्र की भागीदारी को भी जरूरी बताया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में कॉमन मैन के लिए विश्वसनीय सुविधा होनी चाहिए और सस्ती भी होनी चाहिए। डॉक्टर का अच्छा व्यवहार मरीज की आधी बीमारी को खत्म कर देता है। जैसे कपिल देव टीम को लीड करते थे तो पाकिस्तान की टीम हार जाती थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य सुविधाओं और विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 2014 तक भारत में केवल छह एम्स थे, जो अब 23 हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने मेडिकल कॉलेजों की संख्या 17 से बढ़ाकर 81 की है। केडीएसजी हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज जैसे संस्थान आगे आ रहे हैं। 300 बेड के अस्पताल से एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रदेश सकारात्मक सोच के साथ विकास की ओर बढ़ रहा है। आयुष्मान कार्ड न होने पर मुख्यमंत्री राहत कोष से एक साल में 1300 करोड़ रुपये दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *