उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

E Buses in UP: ई-बसों का किराया निर्धारित, जानिए प्रति किलोटर कितना लगेगा

E Buses in UP: ई-बसों का किराया निर्धारित, जानिए प्रति किलोटर कितना लगेगा

E Buses in UP: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के किराए और लखनऊ में ई-बसों के स्टॉपेज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। परिवहन निगम ने अपनी इलेक्ट्रिक बसों का किराया तय कर दिया है। लखनऊ से दो डबल डेकर बसों का संचालन अयोध्या तक किया जा रहा है। वहीं, कई क्षेत्रों से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो रहा है। तय किराये के मुताबिक 1.30 रुपये प्रति किलोमीटर नॉन एसी इलेक्ट्रिक बसों और 1.64 रुपये एसी ई-बसों का प्रति किलोमीटर किराया देना होगा। वहीं, जनरथ बसों एवं इलेक्ट्रिक थ्री बाई टू एसी बसों का किराया 1.64 रुपये प्रति किलोमीटर, वातानुकूलित स्लीपर बसों एवं इलेक्ट्रिक स्लीपर एसी बसों का किराया 2.59 रुपये प्रति किलोमीटर और हाई एंड वोल्वो, स्कैनिया एवं हाई एंड इलेक्ट्रिक एसी बसों का किराया 2.86 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है।

 

लखनऊ को 8 बसें

लखनऊ परिक्षेत्र को आठ इलेक्ट्रिक बसें मिलीं है। इसमें दो बसों का संचालन लखनऊ से अयोध्या के बीच हो रहा है। बाकी की छह बसों को लखनऊ से कानपुर, हैदरगढ़, सीतापुर, बाराबंकी आदि रूटों पर चलाया जाएगा। 40 बस स्टॉपेज की सूची जारी करते हुए सिटी बसों के ठहराव को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। यात्रियों को सिटी बसें अब बस शेल्टर पर ही मिलेंगी। जहां बसों के आवागमन के लिए जल्द ही समय सारिणी भी प्रदर्शित की जाएगी।

यहां से मिलेंगी बसें

लखनऊ में इलेक्ट्रिक बसें आलमबाग मेट्रो स्टेशन, मवइया, टेढ़ी पुलिया, अवध चौराहा, अमौसी मेट्रो, पारा चौकी, चारबाग स्टेशन दोनों ओर, पॉलिटेक्निक चौराहा वेब के सामने और सहारा बाजार के सामने, फन मॉल, शहीद स्मारक, हैनीमैन, रजनी खंड, स्मृति उपवन, बारा बिरवा, मंत्री आवास, दयाल चौराहा, नादरगंज, अलीगंज में रुकेंगी। ये बसें चौक घंटाकर से नैमिषारण्य, ट्रांसपोर्टनगर से इंजिनियरिंग कॉलेज, ट्रांसपोर्टनगर से टेढ़ी पुलिया, सरोजनीनगर से कमता बस स्टेशन, राजाजीपुरम से देवा रोड अपट्रान, बालागंज से जीपीओ हजरतगंज, शकुंतला विवि से जीपीओ और बालागंज से कमता बस स्टेशन रूट पर चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *